भारत के प्राचीन शिव मंदिर


Smriti Kiran
2022-01-24,20:08 IST
www.herzindagi.com

    भगवान शिव ब्रम्हांड के निर्माता और सृष्टि रचने वाले प्रमुख तीन देवताओं में से एक माने जाते हैं। भगवान शिव को महाकाल, शंभु, नटराज, महादेव, भैरव, आदियोगी जैसे नामों से पुकारते हैं।

    आज हम आपको भारत के कुछ प्राचीन व लोकप्रिय शिव मंदिरों के बारे में बताएंगे। अगर आप शिव के भक्त हैं, तो भारत के इन फेमस शिव मंदिर के दर्शन के लिए जरूर जाएं।

केदारनाथ मंदिर

    केदारनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। यह मंदिर रुद्रप्रयाग जिले में बर्फीली पहाड़ियों पर स्थित है। सर्दियों में मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर

    वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर देशभर में बहुत फेमस है। यह भगवान शिव को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। काशी विश्वनाथ मंदिर को स्वर्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

महाकालेश्‍वर मंदिर

    मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध शिव मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। यहां की भस्म आरती काफी फेमस है।

सोमनाथ मंदिर

    सोमनाथ मंदिर को शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहला माना गया है। मान्यता है कि यह मंदिर चन्द्रदेव ने बनवाया था। हर साल इस मंदिर में करोड़ों का चढ़ावा आता है।

मुरुदेश्वर शिव मंदिर

    मुरुदेश्वर भगवान शिव को समर्पित एक शहर है, जो कर्नाटक में अरब सागर के तट पर स्थित है। यहां का शिव मंदिर भव्य है। साथ ही यहां दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची शिव की मूर्ति है।

रामनाथस्वामी मंदिर

    तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थापित रामनाथस्वामी मंदिर दक्षिण भारत का फेमस शिव मंदिर है। ये भारत में स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

शिव मंदिर अमरनाथ गुफा

    जम्मू-कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। हर साल लाखों श्रद्धालु बर्फ से बने शिव लिंगम के दर्शन करने आते हैं।

लिंगराज मंदिर

    भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर भारत के ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित है। यह प्राचीन मंदिरों में से एक है, जहां आप कलिंग शैली की अद्भुत वास्तुकला देख सकते हैं।

त्र्यम्बकेश्वर मन्दिर

    महाराष्ट्र शहर के नासिक शहर के गोदावरी नदी के तट पर स्थित त्र्यम्बकेश्वर मन्दिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसका निर्माण पेशवा बालाजी बाजी राव ने करवाया था।

बाबा बैद्यनाथ धाम, झारखण्ड

    बाबा बैद्यनाथ धाम, झारखण्ड के देवघर में स्थित अति प्राचीन व पवित्र मंदिर है। सावन के महीने में यहां लाखों भक्त लगभग 42 किलोमीटर पैदल चलकर इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं।

भीमाशंकर मंदिर

    भीमाशंकर मंदिर शिव के ज्योतिर्लिंग हैं, जो महाराष्ट्र के पूणे जिले में सह्याद्रि नामक पर्वत पर स्थित है। भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग को मोटेश्वर महादेव के नाम से भी जाना जाता है।

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर

    नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में स्थित भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां भगवान शिव की ध्यान मुद्रा में एक बड़ी ही मनमोहक अति विशाल प्रतिमा है।

    अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट herzindagi.com के साथ।