Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:43 PM IST

वीकेंड में घूमने के लिए गोकर्ण से कोई बेहतरीन जगह नहीं

वीकेंड में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो गोकर्ण के इन बेहतरीन जगहों पर छुट्टी का पूरा मजा लेने के लिए पहुंच जाइए।   
Updated:- 2020-12-17, 16:36 IST
tourist places of gokarna in  karnataka

दक्षिण भारत में आज भी घूमने के लिए ऐसी कई बेहतरीन जगहे हैं जिसके बारे में अधिक लोगों को जानकारी नहीं है। इन्हीं बेहतरीन जगहों में से एक है गोकर्ण। कर्नाटक का एक छोटा सा शहर, जो कारवार तट पर स्थित है। खूबसूरत समुद्री तट, प्राचीन धार्मिक स्थल और लुभावने परिदृश्यों के लिए गोकर्ण पूरे दक्षिण भारत में प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाना जाता है। पिछले कुछ वर्षो से ये जगह खासकर युवाओं के साथ-साथ विदेशी सैलानियों के लिए यह फेमस पर्यटन स्थल बना हुआ है। अगर आप भी वीकेंड छुट्टी का पूरा मजा लेना चाहते हैं, तो आपको भी एक बार गोकर्ण की इन खूबसूरत जगहों पर ज़रूर घूमने जाना चाहिए।

ओम बीच

famous tourist places of gokarna in  karnataka om beach inside

वैसे तो गोकर्ण में ऐसे कई समुद्री तट है, जो बेहद ही खूबसूरत है लेकिन, गोकर्ण में अगर सबसे अधिक किसी बीच पर सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं, तो उसका नाम है 'ओम बीच'। कहा जाता है कि यह बीच वास्तव में ओम के आकार जैसी दिखाती है, जो इसे सैलानियों के लिए और भी शानदार बनाता है। शांत वातावरण और रोमांचक स्पोर्ट्स एक्टिविटिज के लिए यह बीच पर्यटकों के लिए बेहद ही फेमस है। इसके अलावा आप हाल्फ मून बीच भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों के मौसम में दक्षिण भारत में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये प्लेसेस 

मिर्जन फोर्ट

famous tourist places of gokarna in  karnataka mirjan foert inside

जिस तरह से गोकर्ण का समुद्री तट सैलानियों के लिए सबसे प्रसिद्ध जगह है, उसी तरह से प्राचीन इमारत में मिर्जन फोर्ट भी सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल बना हुआ है। सुंदरता और स्थापत्य कला के रूप में जानी जाने वाली इस इमारत का नावाथ सल्तनत द्वारा निर्माण करवाया गया जिसके बाद विजयनगर साम्राज्य द्वारा इस महल पर कई वर्षों तक राज किया गया। अगर आप इतिहास में रूचि रखते हैं और कर्नाटक के साथ गोकर्ण के इतिहास के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको यहां ज़रूर जाना चाहिए।

 

श्री महाबलेश्वर स्वामी टेम्पल

famous tourist places of gokarna in  karnataka inside

गोकर्ण का सबसे प्राचीन और सबसे प्रसिद्ध मंदिर 'श्री महाबलेश्वर स्वामी टेम्पल' है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर कर्नाटक के साथ-साथ अन्य दक्षिण राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए भी सबसे पवित्र स्थल है। अगर आप अपने सफ़र में किसी धार्मिक जगह को शामिल करना चाहते हैं, तो इस मंदिर को कर सकते हैं। इस मंदिर को द्रविड़ स्थापत्य वास्तुकला की सुंदरता का एक उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है। कहा जाता है कि इस मंदिर का उल्लेख महाभारत और रामायण में भी किया गया है।

 

इसे भी पढ़ें: Happy New Year 2021: जनवरी के महीने में घूमने के लिए पहुंचें इन रोमांचक जगहों पर            

वाटर स्पोर्ट्स और ट्रैकिंग 

famous tourist places of gokarna in karnataka inside

कई समुद्री बीच होने के चलते गोकर्ण के बीच वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी जाने जाते हैं। अगर आप गोकर्ण घूमने के लिए जा रहे हैं, तो यहां बोट राइड, पैरासेलिंग और जेट-स्कीइंग जैसे कई वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज को एन्जॉय करना कतई न भूलें। इसके साथ-साथ आप यहां ट्रैकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। गोकर्ण के हरे-भरे और घने जंगलो के बीच ट्रैकिंग करने का एक अलग ही मज़ा है। गोकर्ण घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@countryholidaysinnsuites.co.in,media-cdn.tripadvisor.com,files.wordpress.com)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।