विंटर के मौसम में दक्षिण भारत में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये प्लेसेस

भारत एक ऐसा देश है जहां हर मौसम में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगहे हैं। सर्दियों के मौसम में भी यहां घूमने के लिए आपको एक से एक खूबसूरत जगहें मिल जाएगी। सर्दियों में घूमने के मामले में दक्षिण भारत की बात करें तो कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में कुछ ऐसी जगहे हैं, जो खूबसूरती के मामले में किसी हिल स्टेशन से कम नहीं है। सर्दियों के मौसम में दक्षिण भारत के धिकांश हिस्सों में मौसम गर्म रहता इसलिए सैलानी भी अधिक संख्या में घूमने के लिए पहुंचते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों के मौसम में दक्षिण भारत में घूमे जाने वाली कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में।
ऊटी

निलगिरी की पहाड़ियों में बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन जो किसी भी सैलानी के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यह जगह तमिलनाडु में घूमे जाने वाली सबसे प्रमुख जगहों में से एक है। समुद्र तल से लगभग 2300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ऊटी, पर्वत और प्रकृति प्रेमी के लिए सबसे अच्छी जगह है। ऊटी को पहाडिय़ों की रानी भी कहा जाता है। यह कपल्स और हनीमून के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन में से एक है। यहां बोटेनिकल गार्डन, सुई रॉक व्यू-पॉइंट और रोज गार्डन भी घूमने के लिए बेस्ट जगहे हैं।
इसे भी पढ़ें:ये हैं दिसंबर के महीने में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगहें
अल्लेप्पी

दक्षिण भारत के केरल राज्य में सबसे अधिक घूमे जाने वाली जगहों में अगर कोई जगह शामिल है, तो उनका नाम है अल्लेप्पी शहर। इसे आलप्पुषा शहर के नाम से भी जाना जाता है। सर्दियों के मौसम में पार्टनर के साथ समुद्री बीच के किनारे घूमने का एक अलग ही मज़ा है। इस शहर को सैलानियों द्वारा इनता पसंद किया जाता है कि कई लोग इसे पूर्व का वेनिस भी बोलते हैं। खूबसूरत झील, धान की खेती और नारियल के पेड़ों के बीच अपने दोस्तों और पार्टनर के साथ घूमने एक अलग ही मज़ा है अल्लेप्पी शहर में।
कूर्ग

शायद आपने इस जगह के बारे में सुना हो, अगर नहीं, तो आपको बात दें कि कुर्क कर्णाटक राज्य का एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसे दक्षिण भारत में खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है। ट्रेवल डेस्टिनेशन के मामले में इसे भारत के स्कॉटलैंड नाम से भी जाना जाता है। सर्दियों के मौसम में इस जगह की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। कॉफ़ी के बागानों और घने जंगलो के लिए कूर्ग पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यहां आप बरुडे फॉल्स, नेशनल पार्क जैसी कई जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:इन खूबसूरत समुद्र तटों के आगे गोवा के समुद्र तट भी हैं फेल
अरकू वैली

आंध्र प्रदेश राज्य के विशाखापत्तनम जिले स्थित अरकू वैली एक हिल स्टेशन है। इस जगह की खूबसूरती किसी भी पहाड़ी जगहों से कम नहीं है। यहां ऐसे कई पर्यटन स्थल है, जहां घूमने के लिए सिर्फ देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी सैलानी आते रहते हैं। अगर आप परिवार के साथ सर्दियों में दक्षिण भारत में कहीं घूमने के लिए निकलने वाले हैं, तो यह जगह किसी भी जगह से बेस्ट है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.tripsavvy.com,new-img.patrika.com,www.travelogyindia.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।