अब बनारस में मिलेगा गोवा का मजा

यहां के घाटों पर गंगा स्नान करने, पान से लेकर चटपटी खाने की चीजों का जायका लेने और यहां सुकून के दो पल गुजारने हर साल यहां हजारों टूरिस्ट्स आते हैं, अब उन्हें यहां इन सबके अलावा गोवा और मुंबई वाले मजे भी मिल सकेंगे।
Updated:- 2018-04-16, 18:33 IST
varanasi adventure sports

राजधानी एक्सप्रेस से भी तेज भागती जिंदगी को एक पल ठहर के समझना हो तो जनाब आइए गंगा किनारे। यहां आकर आपको महसूस होगा कि जिंदगी इतनी भी बोझिल और उलझी हुई नहीं है। इसमें थोड़ा ठहराव है, उतार-चढ़ाव है, मस्ती, सुकून और नशा है। 

बनारस अपने आप में एक अनोखा शहर है। इसके इतने रंग और रूप हैं कि लिखने और समझने के लिए सदियां कम पड़ जाएं। यहां के घाटों पर गंगा स्नान करने, पान से लेकर चटपटी खाने की चीजों का जायका लेने और यहां सुकून के दो पल गुजारने हर साल यहां हजारों टूरिस्ट्स आते हैं, अब उन्हें यहां इन सबके अलावा गोवा और मुंबई वाले मजे भी मिल सकेंगे। 

varanasi adventure sports INSIDE

Photo Courtesy: Pxhere 

शूलटंकेश्वर घाट पर होंगे वाटर स्पोर्ट्स

जी हां, आप सही सुन रही हैं काशी के पर रेत की मीलों लंबी चादर पर डिजर्ट बाइक से फर्राटा भरना। कभी आसमान में बैलून के सहारे छलांग तो कभी नदी में स्पीड बोट चलाने का मजा ले पाएंगे आप। दरअसल शूलटंकेश्वर घाट पर यूपी पर्यटन विभाग के मदद से एक निजी कंपनी वाटर स्पोर्ट्स शुरू कर रही है। इसका औपचारिक शुभारंभ 18 अप्रैल को होगा। वाटर स्पोर्ट्स में पैरासेलिंग, स्पीड बोट, जेटस्की, बनाना राइड, बंपराइडिंग, बोट पैरासेलिंग, जीप पैरासेलिंग, पैरा मोटर, डिजर्ट बाइक, डॉल्फिन ट्रिप, वाटर फ्लोटिंग टेंट, हॉट एयर बैलून, वाटर रोलर की सुविधाएं होंगी। 

Read more: एक बनारसी से ही जानिए, सर्दियों में क्यों घूमने जाना चाहिए बनारस

varanasi adventure sports inside

Photo Courtesy: Pxhere 

बनारस की गर्मियां बनेंगी स्पेशल 

वैसे बनारस में साल भर टूरिस्ट्स आते हैं लेकिन इस बार की गर्मियों को स्पेशल बनाने के लिए यहां वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत की जा रही हैं। इस बार गर्मी की छुट्टियों को खास बनाने तथा लोगों को टूरिज्म का एक और ऑप्शन देने के उद्देश्य से शूलटंकेश्वर घाट पर वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत की जाएगी। शूलटंकेश्वर घाट पर वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का ट्रायल शुरू हो चुका है। 

प्रदेश के पर्यटन विभाग की पहल से काशी में एडवेंचर स्पोर्ट्स की शुरुआत के लिए शूलटंकेश्वर घाट को इसलिए चुना गया क्योंकि शहर से बाहर यह इलाका नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है और शहर से बाहर होने की वजह से यहां पर वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी आसानी से की जा सकती है। शूलटंकेश्वर घाट पर वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी की सभी चीजें दमन और हैदराबाद से मंगाई गई हैं जिसको ऑपरेट करने के लिए 10 विशेषज्ञों की टीम हमेशा मौजूद रहेगी। मतल्ब यह हुआ कि अब आप धर्म की नगरी बनारस में मुंबई और गोवा वाला लुफ्त उठा सकेंगी। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।