भारत की तरह इन 7 देशों में भी मनाई जाती है धूम-धाम से दिवाली

क्या आप जानते हैं कि हिंदुस्तान के अलावा भी ऐसे कई देश हैं जहां पर दिवाली सेलिब्रेशन बहुत धूमधाम से किया जाता है? चलिए आपको बताते हैं वो कौन से देश हैं। 

how to celebrate diwali in different countries
how to celebrate diwali in different countries

दिवाली नजदीक है और भारत में तो दिवाली का महत्व किसी से छुपा नहीं है। साल के इस सबसे बड़े त्योहार में लोग शोर-शराबे, गाजे-बाजे के साथ अंधियारी रात को उजियारा करते हैं। दिवाली की रौनक तो आपको इस वक्त पूरा बाज़ार में भी देखने को मिल गई होगी। हर परिवार की अपनी अलग मीठी यादें दिवाली से जुड़ी हुई होती हैं। ऐसी यादों के बीच अपनापन लगता है।

दिवाली की ये रौनक सिर्फ भारतीय सभ्यता का हिस्सा नहीं है बल्कि ऐसे कई देश हैं जहां दिवाली उसी धूमधाम से मनाई जाती है जिस तरह से यहां मनाई जाती है। आज हम ऐसे ही देशों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

1. इंडोनेशिया-

इंडोनेशिया और भारत काफी कुछ एक जैसे हैं। इंडोनेशिया में भी भारत की तरह ही मंदिर भी हैं और वहां पांडवों के नाम पर 'पंडावा बीच' भी बनाया गया है। वैसे इंडोनेशिया में टूरिस्ट प्लेस बाली में अधिकतर हिंदू ही रहते हैं। यहां भी दिवाली पर पब्लिक हॉलिडे मनाया जाता है और लोग एक दूसरे के साथ त्योहार मनाते हैं।

diwali and celebration in countries

इसे जरूर पढ़ें- दिवाली से पहले घर के ट्यूबलाइट और बल्ब को ऐसे करें साफ, कमरे में दिखेगी ज्यादा रोशनी

2. फिजी-

फिजी में स्थानीय हिंदू जनसंख्या तो नहीं है, लेकिन वहां भारी मात्रा में हिंदू रहते हैं जिसके कारण यहां पर दिवाली को पब्लिक हॉलिडे मनाया जाता है और इस दिन दिए जलाना, त्योहार मनाना, गिफ्ट्स का आदान प्रदान करना भी अच्छा माना जाता है।

3. मॉरीशस-

मॉरीशस में 50% आबादी हिंदू है और यहां पर भी दिवाली की रौनक देखते ही बनती है। दिवाली पर इतनी तरह की सजावट होती है कि लोग इसे देखकर खुश हो जाते हैं। घरों में दिए जलाना, पटाखे फोड़ना, खुशियां मनाना मॉरीशस में भी बहुत अच्छा माना जाता है।

diwali countries and celebrations

4. मलेशिया-

मलेशिया में भी काफी हिंदू रहते हैं, लेकिन यहां पर त्योहार का रूप रंग थोड़ा अलग होता है। मलेशिया में त्योहार को 'हरी दिवाली' कहा जाता है और यहां पर भारत की तुलना में अलग तरीके से त्योहार मनाया जाता है। यहां पर तेल से स्नान कर लोग मंदिर जाते हैं। यहां पर पटाखों की बिक्री बैन है और सिर्फ त्योहार को मिठाई, दिया और शुभ समाचारों के साथ मनाया जाता है।

5. श्रीलंका-

दिवाली श्रीलंका में भी बहुत ही खूबसूरत तरीके से मनाई जाती है और यहां पर इस त्योहार की धूम देखते ही बनती है। इस त्योहार पर कई तरह की खुशियां मनाई जाती हैं और दिए जलाने की प्रथा यहां पर भी है। यहां पर दिवाली का त्योहार बुरी आत्माओं से रक्षा के लिए मनाया जाता है।

country wise diwali celebrations

इसे जरूर पढ़ें- मिनटों में हो सकती है दिवाली वाले बड़े बर्तनों की सफाई, स्टील, एल्यूमीनियम और लोहे पर काम करेंगे ये हैक्स

6. नेपाल-

भारत से नजदीकियां होने और अलग-अलग प्रांत के लोग होने के कारण दिवाली नेपाल में भी काफी अच्छी तरह से मनाई जाती है। हालांकि, यहां इसे 'तिहार' नाम से जाना जाता है। इस त्योहार को मनाने का तरीका लगभग एक ही जैसा है और नेपाल में ये दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है।

7. सिंगापुर-

सिंगापुर में दिवाली के समय बहुत खूबसूरती देखने को मिलेगी। इस दौरान आपको अलग-अलग जगहों पर सजावट मिलेगी और साथ ही यहां पर कई जगहों पर रंगारंग महोत्सव भी होते हैं। सिंगापुर की दिवाली भी देखने लायक होती है।

वैसे तो उन सभी देशों में दिवाली मनाई जाती है जहां पर हिंदुस्तानी मौजूद हैं, लेकिन फिर भी दिवाली की असली रौनक तो इन्हीं देशों में दिखती है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP