दिल्ली से करीब 250 किमी की दूरी पर है खूबसूरत नाहन हिल स्टेशन

राजधानी दिल्ली से लगभग 350 किलोमीटर की दूरी कुछ ऐसे हिल स्टेशन मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद लगभग हर कोई किसी दूर हिल स्टेशन घूमने जाना भूल सकता है। वैसे तो मसूरी, नैनीताल, देहरादून, ऋषिकेश आदि हिल स्टेशन के बारे में हर कोई जनता है और यहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
लेकिन, दिल्ली से लगभग 250 किलीमीटर और चंडीगढ़ लगभग 85 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद नाहन हिल स्टेशन किसी जन्नत से कम नहीं है। हरे-भरे जंगलों और ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्ध यह हिल स्टेशन पिछले कुछ दिनों के सैलानियों के बीच बेहद ही फेमस हो रहा है। ऐसे में अगर आप भी आने वाले दिनों में दिल्ली के करीब किसी बेहतरीन जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो नाहन हिल स्टेशन जा सकते हैं, आइए यहां मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों के बार में जानते हैं।
हब्बान वैली

हरे-भरे जंगलों के साथ गंदगी मुक्त ट्रेक के चलते नाहन का यह एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां घूमने का एक अलग ही मज़ा है। दूर-दूर तक शांति और पक्षियों की चहचाहट यक़ीनन आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं होने वाला है। इस वैली में मौजूद प्राचीन मंदिर भी सैलानियों के बीच बेहद ही लोकप्रिय है। शिरगुल देवता मंदिर, पालु देवता मंदिर और टोकरो टिब्बा काली हब्बान वैली में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यह परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर के घूमने के लिए बेहतरीन जगह हो सकती है।
इसे भी पढ़ें:श्रीशैलम: पवित्र कृष्णा नदी के किनारे स्थित घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह
रेणुका झील

नाहन से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद रेणुका झील बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक है। समुद्र तल से लगभग 672 मीटर की ऊंचाई पर इस झील और इसके आसपास सैलानियों की भीड़ हमेशा मौजूद रहती है। बीच में झील और चारों तरह से हरे-भरे पेड़ शानदार दृश्य प्रस्तुत करते हैं। ऐसे में अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो यहां आपके लिए एक बेहतरीन जगह हो सकती हैं। (वक्नाघट हिल स्टेशन) यहां सबसे अधिक सूर्योदय और सूर्यास्त के नज़ारे प्रसिद्ध है। इसके अलावा रानी ताल भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब

अगर आप अपनी यात्रा में किसी धार्मिक जगह को शामिल करना चाहते हैं, तो आपको गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब ज़रूर घूमने जाना चाहिए। बीच में गुरुद्वारा और चारों तरह से फैले जंगल अद्भुत नज़ारा पेश करते हैं। यहां सिर्फ नहान के लोग ही नहीं बल्कि समूचे हिमाचल के साथ भारत के अन्य राज्यों से भी लोग दर्शन के लिए आते हैं। गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब से कुछ ही दूरी पर मौजूद प्रसिद्ध भूरेश्वर महादेव मंदिर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। इसे अलावा प्रसिद्ध जैतक फोर्ट भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि दिल्ली में भी मौजूद है जहाज महल
मिनी चिड़ियाघर

हब्बान वैली, रेणुका झील और गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के अलावा आप नाहन में मौजूद मिनी चिड़ियाघर भी घूमने के जा सकते हैं। अगर आप बच्चों के साथ घूमने के लिए जा रहे हैं, तो उनको यह जगह बेहद पसंद आने वाली है। इस चिड़ियाघर में काला हिरण, भालू आदि जानवरों के साथ पक्षियां मौजूद हैं। इसके अलावा बच्चों के साथ घूमने के लिए यहां सुकेती फोस्सिल पार्क भी बेहद फेमस जगह है।(चैल हिल स्टेशन)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@himalayandiary.com,barizaholidays.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।