दिल्ली से लगभग 320 किमी की दूरी पर है खूबसूरत वक्नाघट हिल स्टेशन

राजधानी दिल्ली से लगभग 300-350 किलोमीटर की दूरी के आसपास ऐसे कई हिल स्टेशन मौजूद है जहां हर रोज हजारों की संख्या में लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। जैसे-देहरादून, मसूरी, औली, मोरनी हिल्स, डीडीहट आदि कुछ ऐसे हिल स्टेशन है जहां हर दिन सैलानी परिवार, पार्टनर और दोस्तों के साथ घूमने के लिए पहुंचते हैं।
लेकिन, आज इस लेख में हम आपको दिल्ली से लगभग 230 की दूरी पर मौजूद एक ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां के बारे में जानने के बाद आप भी घूमने के लिए जाना चाहेंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं वक्नाघट हिल स्टेशन के बारे में, तो आइए जानते हैं यहां मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में।
वक्नाघट हिल्स

अगर आप अपनी यात्रा में किसी बेहतरीन और शांतिपूर्ण जाना चाहते हैं, तो वक्नाघट हिल्स से बेहतरीन कोई जगह नहीं हो सकती है। चारों तरफ हरियाली और घने जंगलों के बीच घूमने का एक अलग ही मज़ा है। यहां आप घूमने के साथ-साथ ट्रेकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। देवदार के पेड़ और प्राकृतिक नज़रों से परिपूर्ण यह जगह आपके लिए यादगार हो सकती है।
इसे भी पढ़ें:अटेर का किला: मध्य प्रदेश में मौजूद एक प्राचीन और भव्य फोर्ट
तारा देवी मंदिर

अगर आप ट्रेवल प्लान में किसी बेहतरीन जगह घूमने के साथ-साथ किसी पवित्र जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको तारा देवी मंदिर ज़रूर पहुंचना चाहिए। मुख्य शहर से लगभग 10-15 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद यह मंदिर स्थानीय लोगों के लिए बेहद ही पवित्र स्थल है। उंचे पहाड़ी पर मौजूद होने के चलते यह जगह पर्यटकों के बीच बेहद ही लोकप्रिय है।
पैराग्लाइडिंग टेकऑफ़ प्वाइंट

अगर आप ट्रिप में कुछ रोमाचंक गतिविधि करना चाहते हैं, तो फिर आपको पैराग्लाइडिंग टेकऑफ़ प्वाइंट ज़रूर पहुंचना चाहिए। यहां आप पैराग्लाइडिंग का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। ऊपर में घने जंगल और उंचे-उंचे पहाड़ का दृश्य देखकर यक़ीनन आपका ट्रिप किसी एडवेंचर से कम नहीं होगा। यहां पैराग्लाइडिंग के साथ-साथ ट्रेकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:पश्चिम बंगाल की इन अनसुनी जगहों के बारे कितना जानते हैं आप
करोल का टिम्बा

वक्नाघट हिल स्टेशन में घूमने के लिए करोल का टिम्बा भी बेहद लोकप्रिय स्थल है। पहाड़ की चोटी पर मौजूद करोल का टिम्बा चारों तरफ से घने जंगल से घिरा हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक दुर्गा मां का मंदिर है और नवरात्र के दिनों में बहुत ही भीड़ रहती है। ऐसे में अगर आप नवरात्र में घूमने के लिए वक्नाघट जा रहे हैं, तो करोल का टिम्बा ज़रूर पहुंचे।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@i.pinimg.com,www.juit.ac.in)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।