
सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में अधिकतर महिलाएं घूमने का प्लान करती हैं। खासकर ठंड की छुट्टियों में कुछ महिलाएं अपनी फैमिली वालों के साथ किसी ट्रिप पर जाती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करती हैं। अगर आप भी सर्दियों में किसी खास ट्रिप पर जाने का प्लान कर रही हैं और डेस्टिनेशन का सोच रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको दक्षिण भारत के कुछ ऐसे 5 फेमस हिल स्टेशन बताएंगे, जहां जाकर आप अपनी ट्रिप को यादगार बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन हिल स्टेशन के बारे में।
अगर आप भी सर्दियों की छुट्टी को एक्सप्लोर करना चाहती हैं और इन्हें यादगार बनाने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन तलाश रही हैं, तो अपने दोस्तों या परिवार वालों के साथ आप दक्षिण भारत के इस खूबसूरत हिल स्टेशन थेक्कडी जा सकती हैं। थेक्कडी, केरल के इडुक्की जिले में है और यहां का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कोट्टायम रेलवे स्टेशन है। यहां आप पेरियार झील पर बोटिंग कर सकती हैं साथ ही मसालों के बागानों को देख सकती हैं और कल्लादीपारा हिल व्यू पॉइंट का मजा उठा सकती हैं।
-1763638369745.jpg)
इसके अलावा आप दक्षिण भारत का यह खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। यह पूरे दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाला हिल स्टेशन है। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि यहां आपका बिताया हर एक पल यादगार बन जाएगा। आप चाहें तो यहां फोटोग्राफी भी कर सकती हैं। सर्दियों में ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। यहां आप एराविकुलम नेशनल पार्क, मट्टुपेट्टी बांध से लेकर इको पॉइंट जैसी कई जगह घूम सकती हैं। यह जगह हरे-भरे चाय के बागानों के लिए भी काफी जानी जाती हैं।
अगर आप दक्षिण भारत साइड जाने का मन बना रही हैं, तो वहां जाने से पहले आप वहां का फेमस हिल स्टेशन येलागिरी भी विजिट कर सकती हैं। यह जगह उन लोगों के लिए बेहद खास हो सकती हैं, जिन्हें भीड़-भाड़ से दूर रहना और एकांत बहुत पसंद है। येलागिरी, तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले में स्थित, जिसका नजदीकी रेलवे स्टेशन जोलारपेट्टई जंक्शन है। यहां आप पुंगनूर झील में बोटिंग करने के साथ-साथ स्वामी मलाई हिल्स में ट्रेकिंग, जलगमपराई फॉल्स का नजारा और भी कई चीजें देख सकती हैं।
-1763638425186.jpg)
दक्षिण भारत का एक और खूबसूरत हिल स्टेशन कूर्ग भी विजिट कर सकती हैं। यहां अगर आप अपने दोस्तों के साथ जाती हैं या फॅमिली के साथ जा रही हैं, तो सर्दियों की छुट्टी को और यादगार बनाने के लिए यह एक बेस्ट जगह हो सकती हैं। कूर्ग कर्नाटक में स्थित है, जिसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहां जाता है। यहां आपको कॉफी के बागानों की खूबसूरत घाटियां भी दिख जाएगी। यहां पहुंचने के लिए मैसूर, मैंगलोर जा सकती हैं। यह कूर्ग के नजदीकी रेलवे स्टेशन हैं।
अगर आप सर्दियों की छुट्टी को यादगार बनाना चाहती हैं, तो दक्षिण भारत के खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक इस वायनाड भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। यह केरल में एक ऐसी खूबसूरत जगह है, जहां की हरियाली, ऐतिहासिक गुफाओं ने लोगों का दिल जीत रखा है। यहां आपको मसालों के बागान, चाय और कॉफी के खेत देखने को मिलेंगे साथ ही आप यहां एडक्कल गुफाएं, सोचीपुरा फॉल्स, और मीनमुट्टी फॉल्स जैसी जगहों का दीदार कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- freepik/META
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।