herzindagi
image

Himachal की इन जगहों पर साफ-सुथरी है हवा, जरूर जाएं घूमने; Delhi से नहीं है ज्‍यादा दूरी

अगर आप दिल्ली की जहरीली हवा से परेशान हैं, तो अब वक्त है क‍ि कुछ दिन पहाड़ों की गोद में बिताने का। द‍िल्‍ली में रहने वालों के ल‍िए उत्तराखंड और हिमाचल, दोनों ही राज्‍य पास हैं। ह‍िमाचल की बात करें तो यहां की कुछ जगहें आपको वो राहत देंगी, जो किसी दवा से भी नहीं मिल सकती। आप यहां ताजी हवा में सांस ले सकती हैं। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में-
Editorial
Updated:- 2025-11-13, 14:17 IST

द‍िल्‍ली में AQI द‍िन प्रत‍िद‍िन ब‍िगड़ती जा रही है। बढ़ते प्रदूषण से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। इससे लोगों का रूटीन भी ब‍िगड़ गया है। कोई मॉर्निंग वॉक पर नहीं जा पा रहा है, तो कुछ खुली हवा में व्‍यायाम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ दिन ताजी हवा में सांस लेना चाहती हैं, तो हिमाचल की गोद में बसे कुछ शहर आपके लिए सबसे बेहतरीन व‍िकल्‍प हो सकते हैं।

यहां की हवा न सिर्फ साफ-सुथरी है, बल्कि यहां का नजारा भी मन को सुकून देने वाला होता है। सबसे अच्छी बात तो ये है कि ये जगहें दिल्ली से ज्यादा दूर भी नहीं हैं, इसलिए आप वीकेंड पर भी आसानी से घूमने जा सकती हैं। हम आपको अपने इस लेख में ह‍िमाचल की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

manali

मनाली

ह‍िमाचल प्रदेश का मनाली स्‍वर्ग से कम नहीं है। हर मौसम में ये जगह बेहद खूबसूरत लगती है। यहां की ठंडी और साफ हवा शरीर और मन दोनों को राहत पहुंचाती है। ऊंचे-ऊंचे देवदार के पेड़, बर्फ से ढके पहाड़ और बहती ब्यास नदी, सब मिलकर इसे एक परफेक्ट हिल स्टेशन बनाते हैं। दिल्ली से मनाली की दूरी करीब 499 किलोमीटर है। आप बस या कार से यहां जा सकती हैं। सर्दियों में यहां बर्फबारी देखने के लिए हजारों लोग आते हैं। अगर आप प्रदूषण से दूर रहकर नेचर के बीच सुकून चाहती हैं, तो मनाली जरूर जाएं।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल के इन खूबसूरत गांव का नजारा देखने के बाद वापस नहीं आना चाहेंगी आप, चाहे रात हो या दिन हमेशा मौसम रहता है सुहाना

श‍िमला

ह‍िमाचल प्रदेश की बात जब भी होती है, तो श‍िमला का नाम जरूर आता है। श‍िमला हर किसी की पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां की हवा इतनी फ्रेश होती है कि कुछ ही घंटों में आप खुद को हल्का महसूस करने लगेंगी। दिल्ली से श‍िमला की दूरी करीब 340 किलोमीटर है। यहां जाने के लिए आप ट्रेन, बस या कार किसी से भी ट्रैवल कर सकती हैं। मॉल रोड, रिज और कुफरी यहां के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट हैं। सर्दियों में बर्फ से ढका श‍िमला किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। अगर आप पॉल्‍यूशन से भरी दिल्ली की हवा से कुछ दिन दूर रहना चाहती हैं, तो श‍िमला आपके लिए सबसे पास की जगह है।

धर्मशाला

धर्मशाला हिमाचल का वो हिस्सा है जो पहाड़ों की गोद में बसा है और चारों ओर हरियाली से घिरा हुआ है। आपको बता दें क‍ि यहां की हवा में ठंडक और ताजगी दोनों है। मैक्लॉडगंज, यहां पर आकर्षण का केंद्र है। आपको यहां पर तिब्बती संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। दिल्ली से धर्मशाला की दूरी करीब 470 किलोमीटर है। आप यहां बस या ट्रेन से आराम से पहुंच सकती हैं।

dharamshala

स्‍पीति वैली

स्‍पीति वैली हिमाचल की सबसे साफ-सुथरी और खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां की हवा इतनी प्‍योर है कि ऐसा लगता है जैसे हर सांस शरीर को नई ऊर्जा दे रही हो। यहां के ऊंचे पहाड़, पुराने मठ (मॉनस्ट्री) और नीला आसमान मन को मोह लेते हैं! दिल्ली से स्‍पीति की दूरी करीब 720 किलोमीटर है, लेकिन अगर आप ट्रैवल की शौकीन हैं तो ये सफर यादगार बन जाएगा।

क्यों करें हिमाचल की सैर?

दिल्ली की हवा अब इतनी प्रदूषित हो चुकी है क‍ि सांस की बीमारियां, एलर्जी और सिरदर्द जैसी परेशानियां आम हो गई हैं। ऐसे में अगर आप अपने शरीर को थोड़ी राहत देना चाहती हैं, तो पहाड़ों की ये साफ हवा सबसे अच्छी दवा है।

इसे भी पढ़ें: सितारों भरी रात और बोनफायर का मजा! भारत की इन 5 जगहों पर मह‍िलाएं कर सकती हैं रोमांचक एडवेंचर कैंपिंग

मनाली, श‍िमला, धर्मशाला और स्‍पीति, ये चारों जगहें न सिर्फ खूबसूरती से भरी हैं बल्कि यहां का वातावरण भी आपके शरीर और मन दोनों को तरोताजा कर देता है। साथ ही अगर आपको ये स्‍टोरी अच्‍छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।