फरीदाबाद के इन ऐतिहासिक स्थलों और खूबसूरत झीलों के बारे में कितना जानते हैं आप?

भारत में ऐसे कई छोटे-छोटे शहर हैं जिसकी खूबसूरती के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। इन छोटे शहरों में हरियाणा का फरीदाबाद भी आता है। फरीदाबाद भारत का एक छोटा- सा शहर है लेकिन, इस शहर में मौजूद कई ऐसे ऐतिहासिक स्थल और खूबसूरत झीलों हैं जिनके आगे बड़े-बड़े टूरिस्ट प्लेस भी फीके लगते हैं। फैमिली, फ्रेंड्स के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट मानी जाती है। यहां कई बेहतरीन जगहों पर घूमने के अलावा आप झीलों में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज को भी एन्जॉय कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं यहां घूमने के लिए कुछ बेहतरीन ऐतिहासिक स्थलों से लेकर खूबसूरत झीलों और मंदिरों के बारे में।
सूरजकुंड झील, फरीदाबाद

फरीदाबाद में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक 10 वीं शताब्दी की झील सूरजकुंड है, जिसका अर्थ है सूर्य की झील। इस झील का निर्माण तोमर वंश के शासक सूरजपाल ने किया था, जो भगवान सूर्य के प्रबल भक्त थे। इसलिए उन्होंने पश्चिमी तट पर एक सूर्य मंदिर का निर्माण किया।
पर्यटक यहां एक शांत वातावरण के साथ सुंदर दृश्यों का आनंद भी उठा सकते हैं। आपको बता दें कि यहां एक एम्फीथिएटर के समान एक अर्ध-गोलाकार तटबंध है। यह विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला का स्थान है, जो फरवरी के पहले हफ्ते में आयोजित किया जाता है। आप इस मेले में नृत्य और संगीत सहित भारतीय पारंपरिक हस्तशिल्प और लोक कला का बेहतरीन प्रदर्शन देख सकते हैं। यदि आप फरीदाबाद में हैं तो इसे जरूर देखें।
स्थान: सूरजकुंड, फरीदाबाद।
समय: सुबह 10:30 से रात 8:30 बजे तक।
शिरडी साईं बाबा मंदिर, फरीदाबाद

फरीदाबाद में शिरडी साईं बाबा मंदिर शहर के सबसे लोकप्रिय धार्मिक स्थलोंमें से एक है, जो साल भर पर्यटकों को खूूब आकर्षित करता है। इस मंदिर को 3 एकड़ के क्षेत्र में निर्मित किया गया है। इसके अलावा, यह मंदिर बेहद खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। मंदिर का बड़ा हॉल सफेद, हरे और पीले रंग के संगमरमर के पत्थरों से बनाया गया है।
मंदिर में श्री साईं बाबा की 5.25 फीट ऊंची संगमरमर की मूर्ति के अलावा, द्वारका माई और धूनी की मूर्तियां भी मौजूद हैं। यहां दिन की शुरुआत बाबा के पवित्र स्नान से होती है। उसके बाद दिन में लगभग पांच बार प्रार्थना की जाती है। साथ ही, सत्यनारायण कथा और साईं के नाम का जाप भी किया जाता है। हर गुरुवार को भंडारे (मुफ्त भोजन बांटना) का आयोजन किया भी जाता है। इस दिन भक्त बड़ी संख्या में मंदिर में दर्शन करने आते हैं।
स्थान: सेक्टर 16 ए, फरीदाबाद।
समय: सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक।
नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम, फरीदाबाद

फरीदाबाद में नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम घूमने के लिहाज से बहुत अच्छा है। यह स्टेडियम क्रिकेट प्रेमियों के साथ पर्यटकों को भी खूब आकर्षित करता है। अगर हम इस स्टेडियम के इतिहास पर गौर करें, तो आपको बता दें कि इस स्टेडियम को 1981 में 6 केंद्र, 3 अभ्यास पिचों और 25,000 दर्शकों की बैठने की क्षमता के साथ बनाया गया था।
इस स्टेडियम के निमार्ण के बाद, अगले ही वर्ष 1982 में रणजी ट्रॉफी का आयोजन हुआ था। फिर इसके बाद, 1987 में पहला एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) मैच आयोजित हुआ था। यह स्टेडियम क्रिकेट के दिग्गज कपिल के अंतिम एकदिवसीय मैच का भी हिस्सा रहा है। हालांकि, अब यहां मैच नहीं खेले जाते हैं। आपको बता दें कि इस स्टेडियम को फिर से मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार किया जा रहा है।
स्थान: न्यू इंडस्ट्रियल टाउन, फरीदाबाद
समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
इस्कॉन मंदिर, फरीदाबाद

फरीदाबाद में आप इस्कॉन मंदिर भी घूम सकते हैं। इस मंदिर को अंतर्राष्ट्रीय सोसायटी (इस्कॉन), जिसे श्री राधा गोविंद मंदिरभी कहा जाता है। यह मंदिर हिंदू भगवान कृष्ण और देवी राधा को समर्पित है। इसके अलावा, इस मंदिर में अन्य देवताओं जैसे भगवान राम, देवी सीता, भगवान लक्ष्मण और भगवान हनुमान आदि की भी पूजा की जाती है।
यह मंदिर एक शानदार वास्तुकला से समृद्ध है, जो कला आधुनिक और पारंपरिक तत्वों की खूबसूरती को बखूबी बयां करती है। यहां सभी हिंदू त्योहार, विशेष रूप से जन्माष्टमी, बड़े धार्मिक उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। मुख्य मंदिर में श्रद्धा अर्पित करने के बाद, आप किताबों, मूर्तियों आदि को खरीदने के लिए दुकानों पर जा सकते हैं। आप मंदिर परिसर के कैफेटेरिया में परोसे जाने वाले सरल लेकिन स्वादिष्ट शाकाहारी नाश्ते का भी आनंद ले सकते हैं। जब भी आप फरीदाबाद आएं, तो इस मंदिर में पूजा करने जरूरी जाएं।
स्थान : सेक्टर 37, फरीदाबाद
समय : सुबह 4:30 से दोपहर 1 बजे तक और शाम 4:30 से 8:30 बजे तक
इसे ज़रूर पढ़ें-भारत के सबसे बड़े फोर्ट्स के बारे में जानें, हर किले की है अपनी एक अलग कहानी
अन्य विकल्प
फरीदाबाद में कई क्षेत्रों का अपना अलग मार्केट है, सबसे लोकप्रिय मार्केट सेक्टर 17, सेक्टर 15, बल्लभगढ़ और एनआईटी के हैं। आप फरीदाबाद में घूमने के साथ-साथ खरीदारी भी कर सकते हैं। साथ ही, वहां आप क्राउन इंटीरियर और पार्श्वनाथ सिटी जैसे मॉल भी देख सकते हैं।
कैसे जाएं?
यहां आने के लिए आप फरीदाबाद की सीधी बस लें सकते हैं। यहां आप सार्वजनिक परिवहन ऑटो रिक्शा और साइकिल रिक्शा का चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा, आप कैब भी बुक कर सकते हैं या शहर में घूमने के लिए सेल्फ-ड्राइव कार किराए पर ले सकते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-Travel Guide : कर्नाटक की कल्चरल कैपिटल मैसूर में घूमने के लिए हैं ये बेहतरीन Places
इन जगहों को देखने के अलावा, आप सेक्टर 49 में सैनिक कॉलोनी में शिव मंदिर का दर्शन भी कर सकते हैं। साथ ही, आप टाउन पार्क, बड़खल झील, धौज झील, राजा नाहर सिंह पैलेस, सीआईटीएम झील, बाबा फरीद का मकबरा आदि जगहों पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक का लुत्फ उठा सकते हैं।यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik,tripadvisor,holidify,jagran)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।