herzindagi
image

Place To Visit in Chitrakoot Dhaam: चित्रकूट घूमने का है प्लान तो जरूर घूमें ये 5 जगहें, बार-बार आने को हो जाएंगे मजबूर

चित्रकूट केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता का भी खजाना है। अगर आप भी चित्रकूट जाने का प्लान बना रही हैं, तो ये खबर आपके लिए खास होगी क्योंकि आज हम आपको वहां की ऐसी 5 खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जानें के बाद आपका घर आने का मन नहीं करेगा।  
Editorial
Updated:- 2025-09-17, 14:21 IST

उत्तर प्रदेश का चित्रकूट धाम अपनी ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। चित्रकूट विंध्य पर्वत श्रृंखला के बीच, मंदाकिनी नदी के तट पर बसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक भगवान राम ने 14 वर्ष के वनवास काल के दौरान चित्रकूट धाम में कुछ समय बिताया था।  तब से यह जगह एक पवित्र स्थान बन गयी है। चित्रकूट में ऐसी कई जगह हैं, जो पर्यटकों और श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित करती हैं।  

रामघाट

अगर आप भी चित्रकूट जाने का प्लान बना रही हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं आज हम आपको चित्रकूट की ऐसी 5 जगहों के बारे में बताएंगे, जहां अगर आप एक बार जाएंगी, तो वहां बार-बार जाने का मन करेगा। सबसे पहले हम बात कर रहे हैं, रामघाट की। यह घाट अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है, जो मंदाकिनी नदी के किनारे स्थित है।  जानकारी के मुताबिक वनवास के दौरान यहां भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता स्नान करने आते थे।  

4 (17)

गुप्त गोदावरी

रामघाट जाने के बाद आप चित्रकूट की सबसे खूबसूरत जगह और धार्मिक स्थल गुप्त गोदावरी जा सकती हैं।  यह दो प्राकृतिक गुफाओं का एक समूह है, जहां जाने के बाद आपका दोबारा जाने का मन करेगा। यह जगह चित्रकूट से 18 किलोमीटर दूर है। इन गुफाओं में से एक गुफा में हमेशा पानी बहता रहता है, लेकिन यह पानी कहां से आ रहा है, इसके बारे में कोई नहीं जान पाया है।   

2 (53)

हनुमान धारा

चित्रकूट में वैसे तो घूमने की कई जगह है, लेकिन अगर आपको उचाई पसंद है और आप भगवान हनुमान के भक्त हैं, तो आपके लिए हनुमान धारा भी एक बेस्ट प्लेस हो सकती हैं। हनुमान जी का यह मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है, जानकारी के मुताबिक इसी जगह पर हनुमान जी ने अपनी पूंछ की आग बुझाई थी। एक बार इस पर्वत पर पहुंचने के बाद ऊपर से दिखने वाला नजारा आपका दिल जीत लेगा।    

यह विडियो भी देखें

1 (51)

यह भी पढ़ें:  गया का पितृपक्ष मेला तीर्थयात्रियों के लिए होगा खास! ठहरने और पिंडदान करने से पहले जानें ये जरूरी बातें, नहीं होगी परेशानी

सती अनुसुइया मंदिर

इन सब के अलावा अगर आप चित्रकूट जा रही हैं, तो सती अनुसुइया मंदिर भी जरूर जाएं। जानकारी के मुताबिक यह आश्रम ऋषि अत्रि और माता अनुसुइया की तपोभूमि स्थल है।  यह मंदिर चित्रकूट के घने जंगलों के बीच स्थित है, जहां एक बार जाने के बाद आपका वहां बार बार जाने का मन करेगा।   

3 (18)

इन जगहों का भी करें दीदार

अगर आप ज्यादा दिन के लिए चित्रकूट जा रही हैं, तो इन सभी जगहों के अलावा भी आप चित्रकूट में स्फटिक शिला भी जा सकती हैं, जानकारी के मुताबिक यहां भगवान राम और सीता जी विश्राम करते थे। इसके बाद आप कामदगिरि पर्वत जा सकती हैं।  चित्रकूट में आप मन्दाकिनी नदी में स्नान भी कर सकती हैं। भरत मिलाप मंदिर, जानकी कुंड,भरत कूप, गणेश बाग भी चित्रकूट की जानी मानी जगहों में से एक है। 

यह भी पढ़ें:  यकीन नहीं होगा, भारत की ये जगह है 'ईमानदारी की मिसाल', बिना दुकानदार के चलती हैं दुकानें, फिर भी नहीं होती चोरी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।