UNESCO लिस्ट के लिए नॉमिनेट होने वाले PM मोदी के होमटाउन की क्या है खासियत? गुजरात के इस शहर में घूमने जा सकती हैं आप

इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होमटाउन वडनगर की चर्चा अधिक हो रही है। गुजरात के वडनगर का नाम यूनेस्को लिस्ट में शामिल होने के लिए नॉमिनेट हुआ है। ऐसे में लोग इस जगह के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाह रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि वडनगर की क्या खासियत है, जिसके चलते इसका नाम नॉमिनेशन में बताया जा रहा है। अगर आप घूमने की शौकीन हैं, तो आपके लिए यह जानकारी काम की हो सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस जगह के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। अगर आप गुजरात घूमने जा रही हैं, तो यहां भी घूमकर आ सकती हैं।
वडनगर कहां है?
यह गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित है। इसे गुजरात के सबसे पुराने नगर में से एक माना जाता है। इस समय यह इसलिए चर्चा में है क्योंकि, वडनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मस्थान भी है और इस शहर को यूनेस्को लिस्ट में शामिल कराने के लिए नोमिनेशन किया गया है।
- वडनगर कैसे पहुंचे- अगर आप ट्रेन से जा रही हैं, तो आप वडनगर रेलवे स्टेशन के लिए टिकट बुक कर सकती हैं।
- सड़क मार्ग से आने का प्लान बना रहे लोग प्राइवेट बसों या राज्य परिवहन बसों से भी आ सकते हैं। अहमदाबाद और गांधीनगर से आपको वडनगर के लिए सीधी बस सेवा मिल जाएगी।
- फ्लाइट से अगर आप दूसरे शहरों से आ रही हैं, तो आपको अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए टिकट लेनी होगी। यहां से फिर आप कैब बुक करके वडनगर पहुंच सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- साफ-सुथरे बीच की तलाश है? गुजरात की ये 3 जगहें आपको आएगी पसंद
गुजरात के किन शहरों से वडनगर जाना सुविधाजनक है?
- अहमदाबाद से वडनगर- लगभग 96 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 2 से 3 घंटे का समय लग जाएगा।
- गांधीनगर से वडनगर- लगभग 73 किमी की दूरी पर स्थित है।आपको यहां पहुंचने में लगभग 2 से 2.5 घंटे का समय लग जाएगा।
- मेहसाणा से वडनगर- लगभग 35 से 40 किमी की दूरी पर स्थित है।
- पाटन से वडनगर- लगभग 70–75 किमी दूरी पर स्थित है।
इसे भी पढे़ं- भगवान शिव के हैं अनन्य भक्त, तो गुजरात के इन मंदिरों के अवश्य करें दर्शन
वडनगर में घूमने के लिए अच्छी जगहें
आप वडनगर में हाटकेश्वर महादेव मंदिर, दो भव्य तोरण द्वार, शंखेश्वर जैन मंदिर, बौद्ध मठ, घनश्याम महादेव मंदिर, सर्प कुंड, वडनगर संग्रहालय और तांतराज तालाब देखने जा सकती हैं। यह गुजरात में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।