Holi Hair Care Tips: होली खेलने से पहले बालों पर अप्लाई करें ये 2 चीजें, न ही चढ़ेगा कलर और न होंगे खराब

How to protect hair from holi colors: यदि आपको भी होली खेलना पसंद है, लेकिन उससे पहले आपको अपने बालों और स्किन की चिंता सताने लगती हैं तो आज हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। जिसको आप होली खेलने से पहले अपने बालों पर अप्लाई करके उन्हें खराब होने से बचा सकती हैं।
protect hair from holi colors

होली के त्योहार का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। हिंदू धर्म का यह प्रमुख पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। कई दिन पहले से इस पर्व की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। साथ ही, बाजारों में भी अलग ही तरह की रौनक देखने को मिलती है। ब्रज क्षेत्र में तो एक महीने पहले से होली की शुरुआत हो जाती है। मथुरा और ब्रज की होली पूरे देश में फेमस है। वहां अलग-अलग चीजों से होली खेली जाती है। वहीं अधिकतर जगहों पर होली केवल रंगों और गुलाल से खेली जाती है। ऐसे में मार्केट में मिलने वाले कलर और गुलाल में केमिकल मिक्स होता है। जिससे हमारी स्किन और बालों पर इफेक्ट हो सकता है।

अधिकतर लोग इसी डर के चलते होली नहीं खेलते हैं। हालांकि आजकल बाजारों में हर्बल कलर भी खूब बिक रहे हैं, लेकिन वो भी सौ प्रतिशत केमिकल फ्री नहीं होते हैं। ऐसे में यदि आप होली खेलने का सोच भी रहे हैं तो आज हम आपको कुछ हेयर केयर टिप्स बताने जा रहे हैं। जिनको आप फॉलो करके होली पर अपने बालों को खराब होने से बचा सकती हैं। इन तरीकों को हमें ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने शेयर किया है। आइए जानें क्या है वो घरेलू टिप्स।

how to protect hair from holi colors

नारियल का तेल और विटामिन-ई कैप्सूल

coconut oil

आप होली खेलने से पहले सुबह उठकर एक कटोरी में थोड़ा नारियल का तेल लेकर उसमें दो विटामिन-ई के कैप्सूल मिक्स करें। दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके बालों की जड़ों और लेंथ में अच्छी तरह लगाकर मालिश करें और उसके बाद घर से बाहर होली खेलने जाएं। ऐसा करने से एक तो आपके बालों पर रंग नहीं चढ़ेगा। साथ ही यह चीजें आपके बाल को खराब भी नहीं होने देंगी।

ये भी पढ़ें: Holi 2025: होली पार्टी के लिए बेहतरीन नेल आर्ट डिजाइंस, तस्वीरें देखें

अरंडी का तेल(Castor Oil) और एलोवेरा जेल

castor oil

इसके अलावा आप अरंडी का तेल यानि Castor Oil में थोड़ा एलोवेरा जेल मिक्स करके भी होली खेलने से पहले अप्लाई कर सकती हैं। इससे भी आपके बाल पर रंगों का किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं होगा। साथ ही आपके बालों से आसानी से गुलाल और रंग उतर जाएगा।

ये भी पढ़ें: स्किन से होली के रंग को निकालने के लिए अपनाएं ये टिप्स, जानें एक्सपर्ट के बताएं तरीके

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Meta AI

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP