सर्दियां शुरू होते ही हम सबसे पहले अपनी हेल्थ का ध्यान रखते हैं। लेकिन जरूरी होता है कि हम अपनी त्वचा का भी खास ध्यान रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में चेहरा बेजान और ड्राई दिखने लगता है। इसकी वजह से चेहरे पर डार्कनेस सबसे ज्यादा दिखाई देती है। कई बार तो चेहरे पर सफेद पैच नजर आते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप उन चीजों का इस्तेमाल करें जो चेहरे को हेल्दी रख सके। साथ ही, स्किन हाइड्रेट रहे। इसके लिए आप एलोवेरा जेल को लगा सकती हैं। इसे लगाने के कई सारे अलग तरीके हैं, जिसे हम आर्टिकल में आपके साथ शेयर करेंगे।
एलोवेरा और शहद
एलोवेरा और शहद का मिश्रण त्वचा के लिए अच्छा होता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा में नमी बनाने के लिए अच्छे होते हैं। जबकि एलोवेरा त्वचा को ठंडक और राहत देता है। इसलिए आप इन दोनों चीजों का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक चमच शहद और एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर फेस मास्क बनाना है और इसे 15 मिनट चेहरे पर लगाकर रखना है। फिर चेहरे को साफ कर लेना है। इससे आपके चेहरे पर सॉफ्टनेस बनी रहेगी।
एलोवेरा और गुलाब जल
अगर आपके चेहरे पर ड्राईनेस ज्यादा हो गई है, तो इसके लिए आप एलोवेरा जेल और गुलाब जल को लगा सकती हैं। इससे चेहरे पर ताजगी बनी रहती है। साथ ही, त्वचा हाइड्रेट रहतीहै। इसके लिए एक बोतल में फ्रेश एलोवेरा जेल लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल की मिक्स करें। हल्का सा पानी मिलाकर टोनर तैयार करें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने से आपका चेहरा सॉफ्ट हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Skin Care At Age 30: उम्र के 30वें पड़ाव पर पहुंच चुकी हैं, तो ये 5 पवरहाउस इंग्रीडिएंट्स आपकी जवानी को रखेंगे बरकरार
एलोवेरा जेल और मलाई
घर पर रखी दूध की मलाई भी आप चेहरे पर लगा सकती हैं। ये नेचुरल तरीके से बनी क्रीम होती है। जिसे आप एलोवेरा जेल के साथ मिक्स करके लगा सकती हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में फ्रेश मलाई लेनी है। इसमें एलोवेरा जेल मिलाना है। फिर इसे थोड़ी सी हाथों में लेकर चेहरे पर मसाज करनी है। इसे आप रोजाना चेहरे पर लगाएंगी, तो चेहरा सॉफ्ट नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: Home Remedies For Skin Care: इन 3 चीजों को फेस पर लगाने से दिखेगा नेचुरल निखार, एक्सपर्ट से जानें फायदे
चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से हाइड्रेटश, त्वचा साफ और ग्लोइंग नजर आती है। इसलिए इसे जरूर लगाना चाहिए। साथ ही, इसके साथ जो भी चीजों को इस्तेमाल करें वो घरेलू होनी चाहिए। लेकिन लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। इससे चेहरे पर कोई प्रॉब्लम नहीं होगी।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह लें। साथ ही, पैच टेस्ट करना न भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों