Holi 2025: होली पार्टी के लिए बेहतरीन नेल आर्ट डिजाइंस, तस्वीरें देखें

इस होली पर अपने नेल्स को नया लुक दें और अपने स्टाइल स्टेटमेंट को और भी खास बनाएं। लेख में नए-नए नेल आर्ट पैटर्न देखें और उन्‍हें तैयार करने का तरीका जानें। 
image

होली का त्योहार आने से पहले ही जगह-जगह होली पार्टी आयोजित की जाने लगती है। ऐसे में होली वाला फंकी लुक पाने के लिए आप मेकअप और अच्‍छे से ड्रेअप होने के साथ-साथ अपने हाथों के नाखूनों को भी सजा सकता है। रंगों, उमंग और मस्ती से भरे इस त्‍योहार पर खुद को ट्रेंडी लुक देना चाहती हैं, तो एक नजर आपको लेख में दिखाए गए नेल आर्ट पर डालनी चाहिए। वैसे तो आपको नेल आर्ट पर ढेरों वैराइटी मिल जाएंगी, मगर होली के लिए खास नेल आर्ट देखना चाहती हैं, तो आपको आज हम कुछ स्‍टाइलिश ओर ट्रेंडी डिजाइंस दिखाएंगे, जो आप भी ट्राई कर सकती हैं।

1. मोनोक्रोम नेल पेंट आर्ट

holi nail designs

मोनोक्रोम कलर्स, पैटर्न और प्रिंट्स आजकल फैशन में है। कपड़ों से लेकर नेल आर्ट तक में आप इसे देख सकती हैं। अगर आप सिंगल कलर लुक पसंद करती हैं, तो मोनोक्रोम नेल आर्ट आपके लिए परफेक्ट है। इससे आपके हाथ ट्रेंडी और एलिगेंट नजर आते हैं। आप अपने पसंदीदा ब्राइट कलर जैसे पिंक, रेड, ब्लू या पर्पल का चुनाव कर सकती हैं। होली के लिए व्हाइट बेस के ऊपर एक ब्राइट कलर की कोटिंग करें, यह बहुत सुंदर लगेगी।

2. रेनबो नेल पेंट आर्ट

nail art for holi

होली का त्योहार है, तो रंगों की बहार तो नजर आनी ही चाहिए। अगर आप अपने नेल्स को वाइब्रेंट और फंकी लुक देना चाहती हैं, तो रेनबो नेल आर्ट ट्राई करें। इसमें हर नाखून पर अलग-अलग कलर का इस्तेमाल किया जाता है या आप हर नाखून पर 7 रंग के नेल पेंट से रेनबो आर्ट करें। जिससे आपके नेल्स एक इंद्रधनुषी लुक देते हैं।

3. चेक नेल आर्ट

festive nail designs

अगर आप क्लासिक और ट्रेंडी लुक चाहती हैं, तो चेक नेल आर्ट आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसमें छोटे-छोटे चेक डिजाइन बनाए जाते हैं, जो काफी अलग और यूनिक दिखते हैं। इस तरह की नेल आर्ट में आप मल्‍टीपल कलर्स का भी चुनाव कर सकती हैं और चाहें तो सिंगल कलर से भी यह आर्ट कर सकती हैं।

4. मिसमैच्ड नेल आर्ट

mismatched nail art

मिसमैच्ड नेल आर्ट का ट्रेंड इन दिनों बहुत पॉपुलर हो रहा है। इसमें हर नाखून पर अलग-अलग डिजाइन और रंगों का प्रयोग किया जाता है। इस तहर के नेल्‍स आपको स्टाइलिश और बोल्ड लुक देते हैं। होली पार्टी के लिए यह एक शानदार ऑप्शन है, क्योंकि इसमें आप अलग-अलग ब्राइट और पेस्टल शेड्स का प्रयोग कर सकती हैं।

5. स्पार्कल होली नेल आर्ट

glitter nail art

अगर आप अपने नेल्स को शाइनी और ग्लैमरस लुक देना चाहती हैं, तो स्पार्कल नेल आर्ट ट्राई करें। आपको बाजार में इसमें ग्लिटर, सीक्विन्स और शिमर टेक्‍शचर वाले नेल पेंट मिल जाएंगे। इन्‍हें नेल्‍स पर लगाने के बाद आप एकदम पार्टी-रेडी नजर आएंगी। आप गोल्ड, सिल्वर, या मल्टी-कलर ग्लिटर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

6. ग्लॉसी नेल आर्ट

glossy nails

अगर आप सिंपल लेकिन एलीगेंट लुक चाहती हैं, तो ग्लॉसी नेल आर्ट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह खासतौर पर होली के लिए उपयुक्त है, क्योंकि यह आपके हाथों को क्लासी और आकर्षक अंदाज देती है। आप इसमें ट्रांसपेरेंट टॉप कोट के साथ ब्राइट कलर का प्रयोग कर सकती हैं।

7. मेल्टिंग नेल आर्ट

sparkling nail designs

मेल्टिंग नेल आर्ट डिजाइन बहुत ही अनोखी और ट्रेंडी नेल आर्ट है। इसमें कलर्स को इस तरह ब्लेंड किया जाता है कि वे मेल्ट होते हुए नजर आते हैं। इसे आप यह डिजाइन होली के लिए परफेक्ट है, इस तरह की नेल आर्ट आप व्‍हाइट आउटफिट के साथ करेंगी, तो बहुत अच्‍छा लुक आएगा।

8. डिजाइनर फ्रेंच टिप नेल आर्ट

trendy nail art for holi

अगर आप क्लासी और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो फ्रेंच टिप नेल आर्ट को एक नए अंदाज में ट्राई कर सकती हैं। पारंपरिक फ्रेंच टिप्स की बजाय ब्राइट कलर्स का चुनाव करेंऔर होली थीम वाले पैटर्न से इसे कस्टमाइज कर कर नाखूनों को खूबसूरत बनाएं।

9. ओम्ब्रे इफेक्ट नेल आर्ट

creative nail art

अगर आप सॉफ्ट और स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो ओम्ब्रे नेल आर्ट ट्राई करें। यह ट्रेंड काफी समय से देखा जा रहा है, मगर इसमें नए-नए पैटर्न आ चुके हैं। इसमें एक ही कलर के अलग-अलग शेड्स को मिक्स किया जाता है, जिससे ग्रेडिएंट इफेक्ट बनता है। होली के लिए आप गुलाबी, नीले, नारंगी और पीले रंगों का सुंदर मिश्रण बना सकती हैं।

10. मार्बल मैजिक नेल आर्ट

marble nail art

मार्बल डिजाइन नेल आर्ट बहुत ही यूनिक और स्टाइलिश लगती है। इसे बनाने के लिए वॉटर मैबलिंग तकनीक का उपयोग किया जाता है, जिसमें कई रंगों को मिलाकर मार्बल जैसा पैटर्न तैयार किया जाता है। यह होली के लिए एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है।

होली का त्योहार सिर्फ कपड़ों और मेकअप तक सीमित नहीं होता, बल्कि आपके हाथों की खूबसूरती भी आपके लुक को और निखार सकती है। सही नेल आर्ट डिज़ाइन चुनकर आप अपने होली लुक को स्टाइलिश और अनोखा बना सकती हैं।

आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

इसे जरूर पढ़ें- Maha Ashtami Wishes & Quotes in Hindi: अष्टमी के शुभ मौके पर इन संदेशों से अपनों को दीजिए शुभकामनाएं

image credit- skinnynailss/ instagram, nailhavenct/instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP