स्किन से होली के रंग को निकालने के लिए अपनाएं ये टिप्स, जानें एक्सपर्ट के बताएं तरीके

अगर आप भी होली खेलने वाली हैं, तो आपको होली खेलने से पहले अपने चेहरे की स्किन का खास ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आप होली खेलने से पहले अपने चेहरे पर कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।  
image

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक होली खेलना हर लड़की को पसंद होता है, लेकिन होली खेलने के साथ साथ स्किन का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है। अगर आप भी इस साल होली खेलने का प्लान कर रही हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसे फॉलो कर आप अपने चेहरे को होली के रंग से बचा सकती हैं।आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

holi color

ब्यूटी एक्सपर्ट के मुताबिक अधिकतर लड़कियों को होली खेलने का बेहद शोक है। अगर आपको भी होली खेलनी है और अपनी स्किन को स्वस्थ भी रखना है, तो आपको कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आप होली खेलने से पहले अपने चेहरे पर कुछ ऐसी चीजें लगा सकती हैं, जिसे लगाने से आप आसानी से अपने चेहरे को नुकसान पहुंचाए बिना होली खेल सकती हैं। इसके लिए जब भी आप होली खेलने जाएं, तब सबसे पहले आपको चेहरे पर नारियल का तेल लगाना चाहिए। उसके बाद ही होली खेलनी चाहिए। इससे आपकी स्किन सही रहेगी और रंग आसानी से निकल जाएगा।

चेहरे पर लगाएं ये चीजें

अगर आप अपनी स्किन को नुकसान पहुंचाए बिना ही होली खेलना चाहती हैं, तो रंग गुलाल लगने से पहले अपने चेहरे को पानी से धो कर फेस पर गुलाब जल और ग्लिसरीन के मिश्रण को लगा सकती हैं। इसे लगाने के बाद आप आराम से होली खेल सकती हैं। इससे आपके चेहरे की स्किन सही रह सकती हैं। यही नहीं आप अपने चेहरे पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं, इससे भी आपके फेस की स्किन सही रहेगी और आप बिना किसी परेशानी के होली खेल सकेंगी। ध्यान रहे जब भी आप इन सब चीजों का इस्तेमाल करें तब अपने चेहरे को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें।

यह भी पढ़ें:Acne Skin: बारिश के मौसम में चेहरे पर नहीं होगी एक्ने प्रॉब्लम, एक्सपर्ट से जानें कैसे चुने सनस्क्रीन

होली खत्म होने के बाद करें ये

skin (5)

ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे कहा कि अगर आप चाहे तो होली खेलने से पहले अपने चेहरे पर चावल के पानी को भी लगा सकती हैं, इससे भी आपके चेहरे की स्किन स्वस्थ रह सकती हैं। इसके अलावा होली खत्म होने के बाद आप अपने चेहरे को अच्छे से धोकर साफ करने के बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहें तो अपने चेहरे पर चावल के पानी को भी टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके चेहरे की स्किन स्वस्थ रहेगी और आप बिना किसी परेशानी के होली खेल पाएंगी।


नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की सेंसिटिव स्किन होने की वजह से उन्हें स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें:क्या मानसून में भी लगानी चाहिए चेहरे पर सनस्क्रीन?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP