मेकअप करना हम सभी को बेहद पसंद होता है। इसके लिए हम आए दिन तरह-तरह के प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। इसमें बेस मेकअप का रोल अहम होता है। इसके लिए आजकल मार्केट में आपको कई तरह के प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, लेकिन इसके लिए हम आपको आज एक ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताना चाहते हैं जो कई तरह से आपकी सहायता कर सकता है।
इसका नाम है Tinge Cosmetics 3 in 1 Stick है। तो आइये जानते हैं प्रोडक्ट के बारे में।
दावे
- टिंज का यह प्रोडक्ट दावा करता है कि यह पूरी तरह से नेचुरल है।
- यह प्रोडक्ट पूरी तरह से पेराबन फ्री है।
- यह दावा करता है कि यह प्रोडक्ट पूरी तरह से हाथों की मदद से बनाया गया है।
- इसे बनाने के लिए जानवरों का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
- यह प्रोडक्ट डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा प्रमाणित है।
पैकेजिंग
यह स्टिक कार्डबोर्ड पैकिंग में आता है। अंदर से प्लास्टिक के स्टिक में मिल जाएगा। इसमें आपको अपनी स्किन टोन के हिसाब से कई सारे बेस्ट शेड्स देखने को मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें :Product Review : हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे नेल पेंट के ये कलर
टेक्सचर
इसका टेक्सचर बहुत ही लाइट पाउडर वाला टेक्सचर है, लेकिन वैसे यह क्रीम प्रोडक्ट है।( नेचुरल लुक के लिए टिप्स)
कीमत
इस प्रोडक्ट का वजन 4.2 ग्राम का डिब्बा करीब 899 रुपये में आपको बाजार में या ऑनलाइन मिल जाएगी। इनकी वेबसाइट पर आपको यह डिस्काउंट पर भी आसानी से मिल जाएगी।
फायदे
- इसे बनाने के लिए विटामिन-ई की कैप्सूल का इस्तेमाल किया गया है।
- इसके साथ में इन प्रोडक्ट्स में नारियल के तेल का इस्तेमाल किया गया है।
मेरा एक्सपीरियंस
वैसे तो यह एक क्रीम प्रोडक्ट है, लेकिन इसे ब्लेंड करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हालांकि, हैवी मेकअप लुक पाने के लिए यह 3 इन 1 कंसीलर, कंटूरिंग और फाउंडेशन स्टिक बेस्ट साबित हो सकती है। वहीं आप इसे बॉडी मेकअप के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :Product Review: इस हाइलाइटर का करेंगी इस्तेमाल तो चेहरे की चमक देखते रह जाएंगे लोग
रेटिंग - 4
इसी के साथ अगर आपको बताए गए इस मेकअप प्रोडक्ट का रिव्यु और मेरा एक्सपीरियंस पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करना बिल्कुल न भूलें। साथ ही आर्टिकल के नीचे दिए हुए कॉमेंट बॉक्स में अपनी राय हम तक जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो कीजिए।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों