Product Review: इस बार ट्राई करें orgatre lush मल्टी शेड लिपस्टिक, जानें प्रोडक्ट के बारे में

लिपस्टिक का सही कलर चूज करने के लिए जरूरी है कि आप शेड का ध्यान रखें। इसके लिए आप ऑर्गेट्रे लश लिपस्टिक को ट्राई कर सकती हैं। यह मल्टी शेड में आती है।

orgatre multishade lipstick

मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर नए प्रोडक्ट को सर्च करते हैं, और पैच टेस्ट करने के बाद इसे इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। वैसे ही लड़कियां लिपस्टिक को लेकर काफी एक्साइटेड होती है, कोई भी नया शेड आता है, तो उसे जरूर ट्राई करती हैं। लेकिन एक लिपस्टिक पर ज्यादा पैसे खर्च करने के बाद दोबारा कोई लिपस्टिक लेने के बारे में सोचती हैं। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको orgatre lush लिपस्टिक में ही मल्टी शेड मिल जाएंगे। यह एक लिपस्टिक हर लड़की को पसंद आएगी। तो आइये जानते हैं इस खास लिपस्टिक के बारे में पूरी जानकारी-

दावे

New lipstick shade

  • इस लिपस्टिक स्टिक में आपको मैट शेड के साथ-साथ ग्लॉस भी मिलता है।
  • इसे लगाने के बाद होंठ अच्छे लगते हैं। कहीं से क्रेक नजर नहीं आता है।
  • लिपस्टिक लॉन्ग लास्टिंग है इसलिए ज्यादा समय तक होठों पर लगी रहेगी।
  • इसमें विटामिन सी, ए और बी5 मिक्स है, तो यह आपके होठों को काला नहीं करेगी।
  • ये होंठों को सॉफ्ट रखती है और आपके होंठ इससे ड्राई नहीं होते।

पैकेजिंग

Lipstick packaging

इसकी पैकेजिंग बिल्कुल सिंपल रखी गई है। यह एक डिब्बे में आती है। इसमें बाहर की तरफ आपको लिप्स और जिस तरह के शेड इसके अंदर है, उसकी जानकारी दी गई है। इस लिपस्टिक की खास बात यह है कि इसकी पैकेजिंग लिपस्टिक शेड के हिसाब से की गई है। अगर आप न्यूड शेड लिपस्टिक खरीद रही हैं, तो इसकी पैकेजिंग लाइट कलर में की गई है। वहीं डार्क शेड वाली लिपस्टिक की पैकेजिंग डार्क कलर के डिब्बे के साथ की गई है। इसमें आपको साइड में अंदर के शेड की जानकारी भी मिल जाएगी। साथ ही, पीछे इसमें इस्तेमाल होने वाले इंग्रीडिएंट्स के बारे में भी पता चल जाएगा। इसलिए भी आपको यह लिपस्टिक पसंद आएगी।

इसे भी पढ़ें: Product review: मनचाहे रंग और टेक्सचर की कस्टमाइज करवा सकते हैं अब लिपस्टिक, जानें कैसे?

कीमत

इस लिपस्टिक की कीमत 699 है। इसमें आपको 9 एमएल लिपस्टिक मिलेगी।

क्या अच्छा है

Lipstick shades

  • इसमें मैट फॉर्मूला के साथ-साथ ग्लॉस भी मिलता है, जो लिपस्टिक से था अच्छा लगेगा।
  • यह लिपस्टिक आप आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसका टेक्सचर काफी क्रीमी है। इसलिए यह लिप्स को हाइड्रेट रहेगी।

मेरा एक्सपीरियंस

लिपस्टिक की पैकेजिंग की बात की जाए तो यह मुझे अच्छी लगी। साथ ही, एक ही स्टिक में अलग-अलग शेड मिल जाते हैं, तो इसलिए भी यह अच्छी है। लिपस्टिक के इस्तेमाल की बात करें तो यह लगने के बाद होठों को ड्राई नहीं करती है। साथ ही, आप मैट को ग्लॉस टॉच भी दे सकते हैं। लिपस्टिक लिक्विड भी इसमें दिया गया है। इसमें हर एक शेड के लिए अलग-अलग ब्रश दिया गया है, तो इससे हर शेड को ट्राई करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसलिए यह लिपस्टिक मुझे अच्छी लगी।

रेटिंग

5

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP