herzindagi
Summer lipstick shades ideas

लिपस्टिक के ये ट्रेडिंग शेड्स जिसे लगाकर आप दिखेंगी खूबसूरत

लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा होता है। किसी भी फंक्शन में अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आप अलग-अलग तरीके के लिपस्टिक शेड को ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-06-16, 18:26 IST

मेकअप करने के लिए हम कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, ताकि किसी भी पार्टी या फंक्शन में हम अच्छे दिखाई दें। कई बार ऐसा होता है कि, हमें अपना लुक अधूर नजर आता है। इसकी मुख्य वजह है लिपस्टिक इसके बिना आपका मेकअप पूरा नहीं होता है। लिपस्टिक लगाने से न सिर्फ आपके होठ खूबसूरत दिखाई देते हैं, बल्कि आपकी लुक भी और ज्यादा ब्यूटीफुल हो जाता है। लेकिन कई बार हमें समझ नहीं आता की कौन सा शेड हम लगाएं ताकि परफेक्ट लगें। इसके लिए आप यहां बताए गए लिपस्टिक शेड को ट्राई कर सकती हैं।

रेड शेड लिपस्टिक

Red lipstick shades

अगर आपकी स्किन टोन फेयर है तो आप इसके लिए रेड शेड के लिपस्टिक कलर को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको ब्लड रेड, टमेटो रेड और बर्गिंडी रेड कलर को ट्राई करें। इस तरह के शेड डार्क कलर आउटफिट के साथ सबसे अच्छे लगते हैं। नाइट पार्टी या फिर आउटिंग के लिए इन कलर को आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

टिप्स: इस तरह की लिपस्टिक मैट टेक्सचर में सबसे ज्यादा अच्छी लगती हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मी के लिए बेस्ट हैं ये 5 लिपस्टिक शेड

कॉफी ब्राउन लिपस्टिक शेड

Coffee brown shade

ब्राउन कलर लिपस्टिक बहुत कम महिलाएं होती हैं जो लगाना पसंद करती हैं। डार्क टोन के साथ ये कलर बिल्कुल सूट नहीं करता है। लेकिन इसके अलग-अलग शेड को आप ट्राई कर सकती हैं। कॉफी ब्राउन कलर सबसे अच्छा होता है। ये न्यूड शेड होता है साथ ही इसे आप कभी भी लगा सकती हैं। इस शेड के साथ अगर आप लाइट कलर के कपड़े पहनेंगी तो आपके होठ और ज्यादा हाइलाइट होंगे।

पर्पल शेड लिपस्टिक

Purple shade

लिपस्टिक के डार्क शेड कई बार होंठो पर अच्छे नहीं लगते हैं। अगर आपको भी पसंद नहीं है तो इसके लिए आप पर्पल शेड के अलग-अलग कलर को ट्राई कर सकती हैं। जैसे- मॉव, वॉयलेट, लेवेंडर और पल्म शेड को ट्राई कर सकती हैं। ये लाइट कलर होते हैं। इस तरह के शेड आपको मार्केट में भी आसानी से मिल जाते हैं। जिन्हें आप अपने आउटफिट के कलर से मैच करके लगा सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: ब्रांडेड लिपस्टिक में भी नहीं मिलता परफेक्ट लुक, कुछ इस तरह चुनें एक परफेक्ट लिपस्टिक

न्यूड शेड लिपस्टिक

Nude lipstick shades

अगर आप कॉलेज जाती हैं तो आपके लिए बेस्ट शेड है न्यूड कलर। इस तरह के कलर फेयर स्किन टोन की लड़कियों पर ज्यादा अच्छे लगते हैं। इन कलर को आप एथनिक और वेस्टर्न दोनों के साथ वियर कर सकती हैं।

लिपस्टिक शेड को चूज करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • लिपस्टिक को चूज करते समय आपको उनकी क्वालीटी का खास ध्यान रखना जरूरी है।
  • लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक शेड को ट्राई करें।
  • इनका इस्तेमाल करने के बाद इन्हें खुला न छोड़े।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Credit- Instagram/ Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।