लिक्विड लिपस्टिक लगाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, वरना खराब हो सकते हैं आपके होंठ

आजकल ज्यादातर महिलाएं लिक्विड लिपस्टिक का उपयोग करती हैं। यह लंबे समय तक चलता हैं और देखते ही देखते यह सबसे ज्यादा सेल होने वाला ब्यूटी प्रॉडक्ट्स बन गया है। ऐसे में अगर आप भी लिक्विड लिपस्टिक लगाती हैं तो आपको लिक्विड लिपस्टिक से जुड़ी हर छोटी बात की जानकारी होनी चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको लिक्विड लिपस्टिक के बारे में कुछ जरूर जानकारी बताने वाले हैं।
होंठों को मॉइश्चराइज रखना है जरूरी
अगर आपके होंठ सूखे और फटे रहते हैं तो आपको ज्यादा लिक्विड लिपस्टिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह देखने में भद्दा लगने लगता है। ऐसे में अगर आप लिक्विड लिपस्टिक लगाना चाहती हैं तो आपको अपने होंठों को मॉइश्चराइज करके लिक्विड लिपस्टिक अप्लाई करना चाहिए।
ज्यादा मात्रा में ना लगाएं लिपस्टिक

लिक्विड लिपस्टिक बाकी के लिपस्टिक से ज्यादा चिपचिपी होती है। ऐसे में आपको कम मात्रा में ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए। आपको इसका दो डॉट ही लगाना चाहिए फिर आप एक साफ ब्रश की मदद से लिक्विड लिपस्टिक को पूरे होठ पर लगा सकती हैं। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में ट्राई करें लिपस्टिक के ये ट्रेंडी शेड्स, मेकअप लगेगा अच्छा
लिक्विड लिपस्टिक कैसे निकालें
कई लोग लिक्विड लिपस्टिक लगाने के बाद अपने होंठों को सूती कपड़े की मदद से पोछते हैं। ऐसे में आपका होठ पैची लगेगा। अगर आप वॉटर बेस्ड मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करती हैं तो आपका लिक्विड लिपस्टिक आसानी से निकल जाएगा। इससे आपके होठों में दिक्कत भी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- बाजार से खरीदने की बजाय घर पर बनाएं लिक्विड लिपस्टिक, जानें तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।