करी पत्ते के इस्तेमाल से दूर होती हैं बालों संबंधी ये परेशानियां, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

करी पत्ते का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। क्या आप जानती हैं कि यह बालों के लिए भी फायदेमंद है? बालों में करी पत्ते का उपयोग किया जा सकता है। यह बालों संबंधी कई समस्याओं से लड़ने में असरदार है। इसलिए आजकल हेयर केयर प्रोडक्ट में भी करी पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बालों में करी पत्ते का अलग अलग तरीकों से इस्तेमाल करने के बारे में बताएंगे।
बालों को करे डीप कंडीशन
बालों को डीप कंडीशन करना जरूरी होता है। इससे बाल हेल्दी रहते हैं l डीप कंडीशन के लिए करी पत्ते से बने हेयर पैक का इस्तेमाल करें। हेयर पैक बनाने के लिए मेहंदी के पेस्ट में करी पत्ते के पेस्ट, अंडा और थोड़ा सा नारियल का तेल मिलाएं। अब इस पैक को बालों में लगाएं और कुछ देर बाद बालों को धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार इस हेयर पैक का इस्तेमाल करने से बाल डीप कंडीशन हो जाएंगे।
सफेद बाल
इसे भी पढ़ें:बालों में वॉल्यूम एड करने के लिए करी पत्ते का करें इस्तेमाल
लंबे बालों के लिए
इसे भी पढ़ें:झड़ते बालों से हैं परेशान तो जान लें करी पत्ते तेल के ये हेयर बेनिफिट्स
झड़ते बालों के लिए फायदेमंद
नारियल के तेल में 8-10 करी पत्ते डालकर इन्हें पका लें। जैसे ही करी पत्ते का रंग काला हो जाए, गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने के लिए रख दें। अब इस तेल का इस्तेमाल बालों और स्कैल्प में करें। हफ्ते में दो बार इस तेल से सिर को मसाज देने से आपको असर दिखने लगेगा।
बालों में लाए चमक
बालों की चमक को बरकरार रखने के लिए भी आप करी पत्ते का इस्तेमाल कर सकती हैं। करी पत्ते के पेस्ट में दही और अंडा मिलाकर लगाने से बाल शाइनी हो सकते हैं। हफ्ते में एक बार इस तरह से बालों में करी पत्ता लगाने से डल बालों में शाइन आ जाएगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।