Home Remedies for White Hair by Expert: सफेद बालों के लिए आप भी आजमा सकती हैं यह घरेलू नुस्खा

सुंदर काले बाल जब सफेद होने लगे तो कितना बुरा लगता है न? हालांकि, बाल सफेद होना एक नेचुरल प्रोसेस है। यह उम्र बढ़ने का एक सामान्य संकेत है। क्या आपके बाल भी सफेद होने लगे हैं, जबकि आपकी उम्र भी कम है? इसके कारण आप परेशान रहती हैं। सफेद बालों के लिए बाजार में अलग-अलग ब्रांड्स की डाई मौजूद हैं, लेकिन इन्हें लगाने से फायदा कम नुकसान ज्यादा होता है। ऐसे में अक्सर महिलाएं घरेलू नुस्खे आजमाती हैं।
सफेद बालों की समस्या को कम कैसे किया जाए, इस विषय पर हमने ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से बात की है। उन्होंने हमें एक ऐसा उपाय बताया है, जो सफेद बालों के लिए कारगर है। चलिए जानते हैं इस नुस्खे के बारे में।
क्यों होता है बालों का रंग सफेद?

- जब हमारे शरीर में विटामिन बी 12, विटामिन सी और ई की कमी हो जाती है तो यह समस्या शुरू हो जाती है।
- शरीर में मिनरल जैसे जिंक और कॉपर की कमी के कारण भी बाल सफेद होने लगते हैं।
- स्मोंकिग करने से भी बाल जल्दी सफेद हो जाते हैं।
- मेलानिन कम होने पर बालों को रंग हल्का होने लगता है।
सफेद बालों के लिए नुस्खा (Home Remedies for White Hair in Hindi)
सफेद बालों के लिए यह तेल बनाने में आपको समय लगेगा, लेकिन यह ऑयल असरदार जरूर होगा। कैसे बनाया जाए यह ऑयल, इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
आवश्यक सामग्री
- 10-15 आंवला
- जरूरत अनुसार नारियल का तेल
इसे भी पढ़ें:सफेद बालों की समस्या को कम करने के लिए अपनाएं एलोवेरा जेल और नारियल तेल का ये उपाय
क्या करें?
- सबसे पहले 10-15 आंवला को धूप में सूखा लें।
- इसके बाद आंवला को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें।
- अब एक लोहे की कढ़ाही को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें।
- अब इसमें पाउडर डालें और करीब 3-5 मिनट तक भून लें।
- फिर नारियल का तेल मिला लें। कुछ देर पकाकर गैस बंद कर दें।
- जब यह तेल ठंडा हो जाए तब इसे एक बोतल में भर दें। (नारियल तेल के फायदे)
- अब 15 दिन के लिए इस बोतल को धूप में रख दें।
- करीब 15 दिन बाद छलनी की मदद से तेल को छान लें।
इसे भी पढ़ें:इन दो चीजों की मदद से पाएं सफेद बालों से छुटकारा
कैसे करें इस्तेमाल?
- आप नॉर्मल तेल की जगह इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस तेल को बालों की जड़ और स्कैल्प पर लगाएं।
- इसके बाद बालों को अच्छे से धो लें।
- इस तेल का इस्तेमाल हफ्ते में केवल 2-3 बार ही करें।
- आपको कुछ समय बाद फर्क नजर आने लगेगा।
क्या न करें?

- केमिकल कलर्स के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इनके अधिक उपयोग से बाल डैमेज हो जाते हैं।
- अगर आप बालों को काला करने के लिए बाजार में मिलने वाले डाई का इस्तेमाल करती हैं तो ऐसा करना छोड़ दें। इससे कुछ समय के लिए बाल काले जरूर हो जाते हैं,
- लेकिन बालों की दशा बिल्कुल बिगड़ जाती है। (हेल्दी बालों के लिए क्या करें)
- बाल धोने के लिए ऐसे शैंपू का उपयोग करें जिनमें सल्फेट न हो। साथ ही शैंपू नैचुरल चीजों से बना हो।
ये बातें भी जानें
- हेल्दी बालों के लिए आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए। टमाटर, संतरे, स्प्राउट ग्रेन और हरी सब्जियां जरूर खाएं।
- करी पत्ते को खाने में मिलाकर खाएं। इससे बाल अच्छे रहेंगे।
- अच्छे बालों के लिए हेयर केयर करना जरूरी है।
- स्टाइलिंग टूल्स का उपयोग करने से बचें। इससे बाल रफ और कमजोर होने लगते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।