आंखों के नीचे फाइन लाइन्स की समस्या को कम करने के लिए करें ये काम

ऐसा कहा जा सकता है कि इस दुनिया की सबसे खूबसूरत चीजों में से एक है आंखें। आंखें दिल का हाल बयां करती हैं। इन आंखों से इस हसीन दुनिया को देखा जाता है। आंखों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आपको इनकी सही तरीके से देखभाल करनी चाहिए। अक्सर आंखों के नीचे फाइन लाइन्स आ जाती हैं। इसके कारण आंखों की खूबसूरती पर असर पड़ता है। अगर आपके भी आंखों की नीचे फाइन लाइन्स दिखने लगी है तो आपको कुछ जरूरी स्किन केयर टिप्स फॉलो करना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको फाइन लाइन्स के कारण से लेकर उपाय तक बताएंगे।
फाइन लाइन्स के कारण
- यूवी रेडिएशन का हानिकारक प्रभाव त्वचा पर भी पड़ता है। इसके कारण चेहरे के कुछ हिस्सों में फाइन लाइन्स दिखने लगती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी स्किन को कवर करके रखें।
- जरूर से ज्यादा फेशियल मूवमेंट के कारण भी फाइन लाइन्स की समस्या हो सकती है।
- त्वचा में कोलेजन की कमी फाइन लाइन्स का एक कारण है।
एक्सफोलिएट करें
इसे भी पढ़ें:आंखों के नीचे झुर्रियां हो या स्माइल लाइन्स, इन टिप्स से मिलेगी मदद
मॉइश्चराइज करें
इसे भी पढ़ें:आंखों के नीचे होने वाली झुर्रियों को ऐसे रोकें
सनस्क्रीन लगाना है जरूरी
क्या आप जानती हैं कि एंटी-एजिंग स्किन के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना कितना जरूरी है? शायद नहीं, आपको बता दें कि सनस्क्रीन न लगाने से भी झुर्रियां और फाइन लाइन्स की समस्या हो सकती है। सनस्क्रीन त्वचा को होने वाले सन डैमेज से बचाता है।
सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा के कोलेजन और इलास्टिसिटी पर असर डालती है। ये दोनों की कमी के कारण चेहरे पर फाइन लाइन्स आने लगती हैं। अगर आपके भी आंखों के नीचे फाइन लाइन्स दिखने लगी हैं तो आपको नियमित रूप से सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
- आपको स्किन केयर प्रोडक्ट्स में विटामिन सी से भरपूर प्रोडक्ट्स जरूर शामिल करने चाहिए। विटामिन सी कोलेजन के प्रोडक्शन
- को प्रमोट करता है। आंखों के नीचे फाइन लाइन्स न हो, इसके लिए फेस सीरम, फेस वॉश जैसी चीजों का इस्तेमाल करें।
- आई क्रीम लगाना न भूलें। यह आपकी आंखों के आसपास के एरिया को मॉइश्चराइज और रिंकल-फ्री बनाए रखने का काम करेगा।
- सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करें। अगर आप अपनी त्वचा का सही तरीके से ध्यान रखेंगी तो आपकी स्किन हमेशा यंग और हेल्दी रहेगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।