40 की उम्र में जवां दिखने के लिए करें ये काम

अगर आप भी 40 की उम्र में 30 जितनी जवां दिखना चाहती हैं तो आपको सही स्किन केयर फॉलो करना चाहिए। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-05-22, 16:06 IST
tips to look young at the age of  in hindi

कहते हैं खूबसूरती उम्र के साथ कम हो जाती है। यह बात कुछ हद तक सच है, लेकिन अगर आप अपनी त्वचा की सही तरीके से देखभाल करेंगी तो ऐसा नहीं होगा। हम सभी चाहते हैं कि बढ़ती उम्र में भी हमारी त्वचा जवां नजर आए। इसके लिए कई महिलाएं महंगे ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, जो कई बार त्वचा को फायदे के बजाय नुकसान पहुंचाती हैं। क्या आपकी उम्र भी 40 हो गई है? आपको पता होना चाहिए कि 40 की उम्र में आपकी स्किन पर कौन सी चीजें सूट करेंगी। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि 40 की उम्र में 30 जितनी जवां दिखने के लिए आपको क्या करना चाहिए।

नाइट केयर है जरूरी

अक्सर महिलाएं यह गलती करती हैं कि वह डे केयर पर ज्यादा ध्यान देती हैं। आपको दिन के साथ-साथ रात को भी अपनी त्वचा को पैंपर करना चाहिए। रात को स्किन सेल्स रिजनरेटर होते हैं। इसलिए जब आपकी उम्र 40 हो तो रात को सोने से पहले चेहरा धोएं। फेस क्लीन करने के बाद टोनर और मॉइश्चराइजर लगाएं। नाइट क्रीम का इस्तेमाल करना न भूलें।

आंखों की देखभाल

how to take care eyes

कहा जाता है कि आंखें देखकर भी उम्र का पता लगाया जा सकता है। इसलिए आंखों का भी खास ध्यान रखना चाहिए। आंखों के नीचे काले घेरे न पड़े। साथ ही आंखों में सूजन न हो, इसके लिए आपको रोजाना अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा आंखों को जवां रखने के लिए खीरा का उपयोग कर सकती हैं। (अंडर आई क्रीम के फायदे)

इसे भी पढ़ें:Expert Tips: 40 की उम्र में जवां दिखने के लिए ये 7 टिप्‍स आप भी जरूर अपनाएं

करें यह काम

tips to take care skin

30 की उम्र के बाद त्वचा में कोलेजन की कमी हो जाती है, जिससे चेहरा लटकने लगता है। साथ ही त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखने लगती हैं। इसलिए आपको अपनी त्वचा पर ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए, जो कोलेजन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करें। (ग्लोइंग स्किन के लिए टिप्स)

एलोवेरा जेल, केला, एग व्हाइट जैसी चीजे त्वचा को जवां रखने में मदद करती हैं। आप फेस पैक और मास्क के रूप में इन्हें अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा रेटिनॉइड के उपयोग से भी चेहरे पर झुर्रियां नहीं होती हैं। इसलिए बढ़ती उम्र में आपको इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:महिलाएं 40 की उम्र में भी 30 का दिखने के लिए ये 3 टिप्‍स अपनाएं

मेकअप प्रोडक्ट

how to look young

मेकअप के अत्यधिक इस्तेमाल से भी चेहरा बूढ़ा नजर आने लगता है। हम ऐसा नहीं कह रहे हैं कि आपको मेकअप नहीं करना चाहिए। ऐसे प्रोडक्ट का उपयोग करें, जिसमें मॉइश्चराइजिंग गुण हों। पाउडर की जगह लिक्विड मेकअप प्रोडक्ट बढ़ती उम्र के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके साथ ही, आपको मेकअप प्रोडक्ट की क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

  • त्वचा बूढ़ी नजर न आए इसके लिए रोजाना सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि उम्र के हिसाब से एसपीएफ अपग्रेड करना चाहिए।
  • स्किन हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि रूखापने के कारण त्वचा में झुर्रियां आ सकती हैं।
  • हफ्ते में एक बार त्वचा को एक्सफोलिएट जरूर करें। इस बात का ध्यान रखें कि त्वचा पर हार्श केमिकल वाले स्क्रब का इस्तेमाल न करें, क्योंकि बढ़ती उम्र में त्वचा नाजुक होती है।

नोट: त्वचा पर किसी भी चीज के उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP