ग्लोइंग चेहरे के लिए सुबह करें ये काम

आपको अपने चेहरे पर केमिकल बेस्ड चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लंबे समय के बाद यह आपकी स्किन को डैमेज कर देते हैं। इनके कारण त्वचा का नूर छिन जाता है। इसलिए कोशिश करें कि अपनी स्किन को पैंपर करने के लिए नेचुरल चीजों का ही उपयोग करें।
ग्लोइंग स्किन के लिए आप क्या करती हैं? फेशियल, क्लीन अप? अगर हम कहें कि आपको इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी तो क्या आप हमारी बात पर यकीन करेंगी? दमकती त्वचा के लिए आपको मॉर्निंग रूटीन फॉलो करना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बेसिक टिप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो कर आपकी स्किन पहले से बेहतर हो जाएगी। चलिए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।
चेहरा धोएं
चेहरा धोने के लिए आपको नहाने वाले साबुन का इस्तेमाल नहीं करना है। यह स्किन को नुकसान पहुंचाता है। आप इसके बजाय ओटमील या बेसन से अपने चेहरे को साफ कर सकती हैं। यह दोनों चीजें नेचुरल क्लींजर के रूप में काम करती हैं।
लगाएं पैक
ग्लोइंग चेहरे के लिए मुल्तानी मिट्टी से लेकर मलाई काम आती है। अगर आपकी ड्राई स्किन है तो शहद में मलाई मिलाएं। चेहरे को वॉश करने के बाद चेहरे पर पैक लगाएं। पैक को कुछ देर लगाकर रखें और फिर चेहरे को धो लें। (हर्बल फेस मास्क)
इसे भी पढ़ेंं:ग्लोइंग स्किन के लिए ये टिप्स होंगी एकदम असरदार, एक बार जरूर आजमाएं
टोनर का करें इस्तेमाल
इसे भी पढ़ेंं:मलाई के ये फेस पैक आपकी त्वचा में लाएंगे निखार, हर कोई करेगा आपकी तारीफ
इन बातों का रखें ध्यान
- आपको अपने चेहरे पर केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का उपयोग नहीं करना चाहिए। माइल्ड क्लींजर से चेहरा धोएं।
- गर्म पानी से चेहरा न धोएं। ऐसा करने से आपकी स्किन ड्राई हो जाएगी।
- सनस्क्रीन का हमेशा इस्तेमाल करें। यह आपकी त्वचा को सन से होने वाले डैमेज से बचाने का काम करेगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।