Homemade Tips For Soft Skin: मौसम कोई भी हो स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप समय-समय पर इसका ध्यान रखती हैं तो वो ग्लोइंग और सॉफ्ट नजर आती है। आजकल बढ़ते प्रदूषण और बदलते लाइफस्टाइल के कारण हमें हमेशा एक रूटीन फॉलो करना चाहिए। इसके लिए बेस्ट है आप घर की किचन में रखीं चीजों का इस्तेमाल त्वचा पर करें। इससे स्किन को किसी तरह की कोई परेशानी भी नहीं होगा और आपके पैसे भी कम खर्च होंगे। किचन में आपको कुछ ऐसी चीजें मिलेंगी जिन्हें आप अलग-अलग तरीकों से फेस पर अप्लाई कर सकती हैं।
सॉफ्ट स्किन के लिए दही है बेस्ट (Benefits Of Curd For Soft Skin)
दही का इस्तेमाल अक्सर खाने में किया जाता है। लेकिन आप इसका इस्तेमाल चेहरे पर भी कर सकती हैं इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, साथ ही यह लैक लैक्टिक एसिड और अल्फा हाइड्रॉक्सी से भरपूर होती है। इससे स्किन सॉफ्ट बनी रहती है।
इस तरह करें दही का इस्तेमाल
- इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच दही लें।
- अब इसमें बेसन को मिक्स करें।
- आप चाहे तो इसमें एलोवेरा भी एड कर सकती हैं।
- फिर इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
- इस फेस पैक को 30 मिनट के लिए सूखने दें।
- फिर पानी की मदद से चेहरा साफ कर लें।
- इसे आप अपने चेहरे पर हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल कर सकती हैं और सॉफ्ट स्किन पा सकती हैं।
शहद को चेहरे पर लगाएं (Ways To Apply Honey On Face)
शहद स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण स्किन को क्लीन करते हैं और टैनिंग को दूर करते हैं। साथ ही ये स्किन को सॉफ्ट रखता है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल चेहरे पर कर सकती हैं।
इस तरह करें चेहरे पर शहद का इस्तेमाल (Benefits Of Honey For Skin)
- इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच शहद लें।
- फिर इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
- अब इसे 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें।
- इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें।
- इससे आपकी स्किन में नमी बनी रहेगी और स्किन सॉफ्ट (ग्लोइंग स्किन) हो जाएगी।
इसका इस्तेमाल करके आप स्किन को हाइड्रेट और सॉफ्ट रख सकती हैं। ये इंग्रीडिएंट आपकी किचन में आसानी से मिल जाएंगे, और केमिकल फ्री भी होंगे।
नोट: किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले स्किन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों