बदलते मौसम की वजह से हो रही है स्किन प्रॉब्लम, तो यह एक असरदार उपाय आप आजमा सकती हैं

अगर आप भी बदलते मौसम की वजह से स्किन प्रॉब्लम का सामना कर रही हैं, तो आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं एक ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप स्किन प्रॉब्लम से राहत पा सकती हैं।
image

चेहरे पर छोटी सी फंसी भी हो जाए, तो भी इससे महिलाएं परेशान होने लगती है। ऐसे में कुछ महिलाओं को लगातार स्किन प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। बदलते मौसम की वजह से त्वचा संबंधित समस्याएं होना है एक आम परेशानी है, लेकिन इससे बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं एक ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप स्किन प्रॉब्लम से राहत पा सकती हैं।

स्किन प्रॉब्लम से राहत पाने का उपाय

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक मौसम बदलने की वजह से या हार्मोनल चेंज की वजह से चेहरे पर स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। इससे बचने के लिए आप घर पर एक खास फेस पैक बना सकती हैं, जो आपकी स्किन को हाइड्रेट रखेगा और इन परेशानियों को कम करने में मदद करेगा। इस फेस पैक को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।

prblm

स्किन प्रॉब्लम के लिए फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए आप एक कंटेनर में मलाई और दही दोनों को मिक्स कर दें। अब इसमें थोड़ा एलोवेरा जेल और केसर की कुछ पत्तियां डाल दें। इसे अच्छी तरह मिक्स करने के बाद आप इसमें एक टुकड़ा बर्फ का डालकर इसमें खीरे का रस मिला दे। अब इसे अच्छी तरह मिक्स करके अपने चेहरे पर 40 मिनट के लिए लगा कर रखें।

इन बातों का रखें ध्यान

40 मिनट पूरे होने के बाद आप अपने चेहरे को धो सकती हैं। ऐसा आप हर एक दिन छोड़कर रात में सोने से पहले कर सकती है। इससे आपको कुछ हफ्तों में असर देखने को मिलेगा और आपकी त्वचा स्वस्थ बनेगी। इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो ले। उसके बाद इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

tvcha

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:चेहरे से निकलने लगी है स्किन, तो आज से अपनाएं ये रेमेडीज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP