Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:32 PM IST

स्किन की टाइटनेस को कायम रखेगा ये घरेलू उपाय, बढ़ती उम्र में भी दिखेंगी जवान

अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत को बढ़ाना चाहती हैं और झुर्रियों को कम कर स्किन को टाइट करना चाहती है, तो आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिन्हें कर आप अपनी स्किन को टाइट रख सकती हैं।
Updated:- 2025-06-19, 22:03 IST
image

महिलाएं आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए कई प्रयास करती है। कुछ महिलाएं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू उपाय आजमाती है। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत को बढ़ाना चाहती हैं और झुर्रियों को कम कर स्किन को टाइट करना चाहती है, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिन्हें कर आप अपनी स्किन को टाइट रख सकती हैं।

स्किन टाइट करने के लिए अपनाएं ये उपाय

1 - 2025-06-19T184536.143

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक चेहरे पर झुर्रियां होने की वजह से महिलाएं कम उम्र में ही बुढ़ी दिखने लगती है। ऐसे में अगर आपके चेहरे पर भी झुर्रियां होने लगी है और आप भी स्किन को टाइट करना चाहती हैं, तो सबसे पहले आप इन उपाय को कर सकती हैं। इसे करने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी जैसे -

यह भी पढ़ें: इस पानी के इस्तेमाल से कुछ महिलाओं को हो सकती है स्किन प्रॉब्लम

स्किन टाइट करने के लिए फेस पैक

  • मुल्तानी मिट्टी
  • चन्दन पाउडर
  • शहद
  • नींबू
  • अंडे का सफेद भाग

फेस पैक बनाने का तरीका

2 - 2025-06-19T184531.348

अगर आप अपनी स्किन को टाइट रखना चाहती हैं, तो घर पर आप खास फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसके लिए आप एक कंटेनर में मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर निकाल लें। इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर दे, फिर इसमें अंडे का सफेद भाग मिला दे। अब आप इसमें नींबू की कुछ बंदे और शहद भी मिक्स कर इसे अच्छी तरह फेंट ले।

अब आपका फेस पैक बनकर तैयार है। आप इसे एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको कुछ ही दिनों में असर देखने को मिल सकता है।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:  Smooth Skin Tips: स्मूथ स्किन के लिए अपनाएं ये होम रेमेडीज, कुछ ही दिनों में दिख सकता है असर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।