अपने चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए महिलाएं कहीं प्रयास करती है। यही नहीं कुछ महिलाएं तो ट्रीटमेंट भी करवाती है। अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट करवाने वाली है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिन्हें आप लेजर ट्रीटमेंट के बाद फॉलो कर सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट कि इस पर क्या राय है।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अपने चेहरे को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। ऐसे में अगर आप भी लेजर ट्रीटमेंट करने वाली है, तो आपको लेजर ट्रीटमेंट के बाद कुछ चीजों का बहुत ध्यान रखना चाहिए।
लेजर ट्रीटमेंट के बाद न करें ये काम
एक्सपर्ट ने आगे कहा कि लेजर ट्रीटमेंट की मदद से आप अपने चेहरे से अनचाहे बालों को हटा सकती हैं। यही नहीं इसकी मदद से आप अपने चेहरे पर होने वाली परेशानियों को भी कम कर सकती हैं। लेजर ट्रीटमेंट के बाद आपको तेज धूप में निकलने से पहले अपने चेहरे पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। ध्यान रहे सनस्क्रीन डर्मेटोलॉजिस्ट के द्वारा बताया गया होना चाहिए।
यह भी पढ़ें:इस फल के रस को रोजाना चेहरे पर लगाने से मिल सकते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें सब
हैवी मेकअप से बचे
लेजर ट्रीटमेंट के बाद आप अपने चेहरे पर कुछ दिनों तक स्क्रब का इस्तेमाल न करें। इससे आपको स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। यही नहीं अगर आप हैवी मेकअप करती हैं, तो इससे भी आपको बचना चाहिए। यही नहीं लेजर ट्रीटमेंट के बाद आप जिस भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें एक बार डर्मेटोलॉजिस्ट की राय जरूर लें, क्योंकि लेजर ट्रीटमेंट के बाद आपकी स्किन के टाइप के हिसाब से ही प्रोडक्ट इस्तेमाल किया जाए, तो फायदा हो सकता है।
डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लें
लेजर ट्रीटमेंट के बाद अगर आपको खुजली, जलन जैसी परेशानी होती है, तो आप जोर से अपनी स्किन को रगड़े या नोचे नहीं, इसके बदले आप एक्सपर्ट या डर्मेटोलॉजिस्ट की मदद ले।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें:क्या आप भी करती हैं ये गलतियां? चेहरे की चमक हो सकती है कम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों