Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:59 PM IST

Split Ends Signs: इन 5 संकेतों को देख कर जान लें कि बाल होने वाले हैं दोमुंहे

अगर आपके बालों से भी सॉफ्टनेस गायब हो गई है और बालों का टेक्‍सचर भी खराब हो रहा तो वक्‍त रहते ट्रीटमेंट शुरू कर दीजिए क्योंकि आपको दोमुंहे बालों की समस्या हो सकती है। 
Updated:- 2023-02-24, 18:40 IST
split ends type hindi

चेहरे की खूबसूरती के साथ-साथ बालों की खूबसूरती भी बहुत मायने रखती है। कई बार इसके लिए हम बालों को तरह-तरह के ट्रीटमेंट दे डालते हैं और बाल अच्‍छे तो दिखने लगते हैं, मगर उनकी सेहत उतनी अच्‍छी नहीं रहती है।

खासतौर पर अगर आपके बालों में समस्‍याएं नजर आने लगें तो समझ जाएं कि जल्‍द ही आपको उनमें दोमुंहे बाल भी नजर आने लग जाएंगे।

चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दोमुंहे बालों की समस्‍या को कैसे समझे और इसे कैसे कम करें।

इसे जरूर पढ़ें- शहद से इस तरह करें बाल और त्वचा की देखभाल

split ends solution

बाल दोमुंहे होने वाले हैं कैसे पहचाने?

  • अगर आपके बाल दोमुंहे हो रहे हैं, तो इसका सबसे पहला संकेत है कि आपके बाल फ्रिजी हो जाएंगे। आप अपने बालों को मैनेज ही नहीं कर पाएंगी और वह बार-बार उलझने लगेंगे।
  • दोमुंहे बाल होने से पहले बालों में ड्राईनेस और स्‍कैल्‍प में ऑयली फील आने लगेगा। इससे आपके बाल रूट से ऑयली और लेंथ से ड्राई हो जाएंगे।
  • बालों का टेक्‍सचर भी आपको बदला-बदला सा लगेगा और सबसे बड़ा संकेत तो यह है कि आपके बालों में सॉफ्टनेस खत्‍म हो जाएगी।

कितने टाइप के होते हैं Split Ends?

  • दोमुंहे बालों के कई प्रकार होते हैं। जब बालों के दोमुंहे होने की शुरुआत होती है, तो केवल उसके दो भाग ही नजर आते हैं। इसके बाद बालों के 3 भाग हो जाते। जब बाल बहुत ज्‍यादा ही डैमेज होने लगते हैं तब उनमें फेदर निकल आते हैं यानि की एक बाल के कई मुंह हो जाते हैं। जब ऐसा होता है, तब बाल बहुत अधिक एक दूसरे में उलझने लगते हैं। इतना ही नहीं, आपके बाल टूटने लग जाते हैं और उनकी ग्रोथ भी रुक जाती है।
  • जब भी आपके बालों में ऐसा होने लगे, तो आपको सबसे पहले बालों को ट्रिम करवाना चाहिए। अगर आप नहीं चाहती हैं कि बालों को ट्रिम करवाने पर उसकी लेंथ कम नजर आए तो आपको जब बाल दोमुंहे हो रहे हो तो तब ही उन्‍हें ट्रिम करा लेना चाहिए। अगर आपके बालों में कई-कई मुंह हो जाते हैं, तब आपको बालों की लेंथ से कॉम्प्रोमाइज करना होता है और ज्‍यादा लेंथ में बालों को कटवाना पड़ता है।

इसे जरूर पढ़ें- हेयर फॉल और डैंड्रफ होगा कम, मेथी के दाने दिखाएंगे कमाल

detect split ends

घर पर कैसे दें इन्‍हें ट्रीटमेंट?

  • सबसे पहले तो आपको बालों में तेल लगाना चाहिए। आप नारियल, ऑलिव, बादाम आदि का तेल बालों में हफ्ते में एक बार लगाती हैं तो आपको दोमुंहे बाल होने की संभावना कम हो जाएगी।
  • इसके साथ ही आप बालों में एवोकैडो का हेयर पैक भी लगा सकती हैं। आमतौर पर जिनके बाल बहुत अधिक ड्राई होते हैं उन्‍हें ही यह समस्‍या अधिक होती है। केल और एवोकैडो का हेयर पैक आपको बहुत हद तक फायदा पहुंचा सकता है।
  • बालों में प्रोटीन की कमी होने के कारण भी वह दोमुंहे हो जाते हैं। अगर आपको लगता है कि आपके बाल दोमुंहे हो रहे हैं, तो आपको दूध या दही से बालों को होम प्रोटीन ट्रीटमेंट देना चाहिए।
  • आप बालों में शहद का मास्‍क भी लगा सकती है। इससे भी बालों को नेचुरल मॉइश्‍चराइजर मिलता है और बाल सिल्‍की मुलायम हो जाते हैं।
  • इतना ही नहीं, आपको बालों में कम से कम केमिकल बेस्‍ड प्रोडक्‍ट्स और हीटिंग प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करना चाहिए। इससे आपके बाल प्रभावित होते हैं और जल्‍दी खराब होने लगतें हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।