herzindagi
image

लंबे-घने बालों के लिए घर पर कैसे तैयार करें नीम और दही का हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

आज हम आपको एक ऐसे स्पेशल हेयर मास्क के बारे में बताएंगे,  जिसे आप कम खर्च में घर पर ही तैयार कर सकती हैं और अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-08, 01:05 IST

हर महिला चाहती हैं, कि वह अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ अपने बालों को भी खूबसूरत बनाएं। अगर आप भी अपने बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।  यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है,  क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे स्पेशल हेयर मास्क के बारे में बताएंगे,  जिसे आप कम खर्च में घर पर ही तैयार कर सकती हैं और अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं।

नीम और दही से बना हेयर मास्क

अगर आप भी बदलते मौसम के कारण होने वाली बालों की समस्या से परेशान रहती हैं, तो अब आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको नीम और दही से बने एक ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जिसका कुछ महिलाएं सालों से इस्तेमाल करती आ रही हैं।  यह हेयर मास्क आपके बालों को न सिर्फ खूबसूरत बनाएगा, बल्कि इन्हें मजबूत करने में भी मदद करेगा। इस हेयर मास्क को आप घर पर आसानी से बना सकती हैं। हेयर मास्क को घर पर बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी।  जैसे  -  

young-woman-applying-anti-dandruff-product

हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री -

हेयर मास्क बनाने का तरीका -

घर पर नीम और दही से आप आसानी से हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं, इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है। 

हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप नीम की कुछ पत्तियों को मिक्सर में पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर ले।  

अब इस पेस्ट में दो बड़े चम्मच दही मिक्स कर दें और इसे अच्छी तरह मिला लें।

यह भी पढ़ें: घर पर तैयार करें चेहरे की मसाज करने का तेल, कैस्टर और टी ट्री ऑयल का ऐसे करें इस्तेमाल

अब आप इस पेस्ट में जैतून का तेल और विटामिन ई कैप्सूल भी मिक्स कर सकती हैं।  

अब इन सभी मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर ले और एक पेस्ट तैयार कर ले।  

यह हेयर मास्क बनकर तैयार है, इसे अब आप अपने बालों पर लगा सकती हैं।  

इस हेयर मास्क को आप अपने बालों पर कम से कम 40 से 50 मिनट तक लगाकर रखें। 

Untitled design (27)

समय पूरा होने के बाद आप अपने बालों को धो सकती हैं। 

ये हेयर मास्क न सिर्फ आपके बालों को खूबसूरत बनाने में मदद करेगा, बल्कि इसका इस्तेमाल कर आप दो मुंहे बालों को भी कम कर सकती हैं। 

इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और अगर किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो इसका इस्तेमाल बंद करें और डॉक्टर की राय लें।  

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें:  मलाई और हल्दी से बने इस देसी फेस पैक का इस्तेमाल कर पाएं नेचुरल ग्लो, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit-  Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।