हेयर फॉल और डैंड्रफ होगा कम, मेथी के दाने दिखाएंगे कमाल

अगर आपके बाल जरुरत से ज्यादा टूट रहे हैं तो महंगे शैंपू के बजाय इस बार आपको मेथी के दानों  का उपाय आजमाना चाहिए। मेथी के दाने बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। 
Updated:- 2023-02-24, 12:36 IST
ways to use fenugreek seeds for hairfall and dandruff

बालों का झड़ना और डैंड्रफ बेहद आम समस्या है। इसके कारण बालों की खूबसूरती कम हो जाती है। इन दोनों समस्या को कम करने के लिए आप आसान घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं। मेथी के दाने का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसका सेवन करने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।

यही नहीं, आप मेथी के दानों का इस्तेमाल बालों पर भी कर सकती हैं। यह बालों के लिए बेहद लाभकारी होता है। टूटते-झड़ते बालों से लेकर डैंड्रफ की परेशानी से निजात पाने के लिए मेथी के दानों का ये उपाय आजमाएं। क्या आप जानना चाहती हैं बालों में कैसे किया जा सकता है इसका उपयोग? तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

हेयरफॉल के लिए नुस्खा

hairfall remedy ()
झड़ते बालों के लिए आपको किसी ट्रीटमेंट या महंगे शैंपू की जरूरत नहीं है। इस परेशानी को कम करने के लिए आपको मेथी के दानों का उपयोग करना चाहिए।

क्या चाहिए?

  • 2 चम्मच मेथी के दाने
  • पानी

क्या करें?

  • पानी में 2 चम्मच मेथी के दाने भिगोकर रात भर रख दें।
  • अब मेथी के दाने को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें।
  • इसका पतला पेस्ट बना लें, ताकि यह बालों में अच्छी तरह से लग जाए।
  • लीजिए तैयार है आपका झड़ते बालों के लिए नुस्खा।

इसे भी पढ़ें:इन बातों का रखेंगी ध्यान तो नहीं होगी हेयर फॉल की समस्या

कैसे करें इस्तेमाल?

  • मेथी के दाने से बने इस पेस्ट को बाल और स्कैल्प में लगाएं।
  • बालों की जड़ और सिरों में लगनाा न भूलें।
  • कुछ देर सिर को मसाज दें।
  • करीब 20 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
  • अच्छे रिजल्ट्स के लिए हफ्ते में 2 बार इस पेस्ट का उपयोग करें।

इसे भी पढ़ें:डैंड्रफ से भर गया है आपका स्कैल्प तो इस तरह कम करें यह समस्या

डैंड्रफ के लिए उपाय

remedy for dandruff
डैंड्रफ के कारण पूरा सिर गंदा नजर आता है। स्कैल्प में इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए इस समस्या से निजात पाना जरूरी होता है।

क्या चाहिए?

  • 3 चम्मच मेथी के दाने
  • 1 चम्मच नींबू का रस

क्या करें?

  • 3 चम्मच मेथी के दाने को रातभर पानी में भिगोकर रख दें।
  • अगली सुबह मेथी के दाने को ब्लेंडर में पीस ले, पतला पेस्ट बनाएं।
  • अब इस पेस्ट में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
  • इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
  • लीजिए तैयार है डैंड्रफ के लिए उपाय।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • पुराने पड़े ब्रश की मदद से इस पेस्ट को बालों में लगा लें।
  • स्कैल्प पर लगाना न भूलें।
  • इस पेस्ट को बालों में आधे घंटे तक लगाए रखें।
  • अब शैंपू से अपने बालों को वॉश कर लें।
  • इस पेस्ट को लगाने से स्कैल्प हेल्दी रहेगा, जिससे डैंड्रफ की समस्या नहीं होगी।

फायदे

benefits of using fenugreek seed on hair

  • अगर आपके बाल शाइनी नहीं है तो आप मेथी के दाने से बने पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे लगाने से बालों में शाइन आ जाती है।
  • सफेद बालों की समस्या को कम करने के लिए भी मेथी के दाने फायदेमंद है।
  • अगर आप लंबे बाला पाना चाहती हैं तो मेथी के दानों से बने पेस्ट का उपयोग करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।