शहद से इस तरह करें बाल और त्वचा की देखभाल

त्वचा के साथ-साथ बालों की भी देखभाल करनी चाहिए। इसके लिए आपको बाजार में मौजूद स्किन या हेयर केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्या आप जानती हैं कि शहद त्वचा के लिए कितना फायदेमंद होता है? यह आपकी स्किन और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। चलिए जानते हैं शहद का उपयोग करने का तरीका।
फेस क्लींजर
त्वचा को साफ रखना जरूरी है। इसके लिए आप शहद से बने क्लींजर का उपयोग कर सकती हैं।
क्या चाहिए?
- दो चम्मच शहद
- एक चम्मच नारियल का तेल
क्या करें?
- फेस क्लींजर बनाने के लिए दो चम्मच शहद में एक चम्मचनारियल का तेल मिलाएं।
- लीजिए बन गया आपका फेस क्लींजर।
कैसे करें इस्तेमाल?
- जब भी आपको अपने चेहरे को साफ करना हो, तब इस क्लींजर का इस्तेमाल करें।
- क्लींजर को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथ से रब करें।
- अब अपना चेहरा साफ पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें:चेहरे पर शहद लगाते समय इन 6 टिप्स को जरूर करें फॉलो
हनी क्लींजर के फायदे
- शहद से बने इस क्लींजर के उपयोग से चेहरे पर मौजूद गंदगी एकदम साफ हो जाएगी और त्वचा मॉइश्चराइज भी रहेगी।
- पोर्स को अनक्लॉग करने के लिए शहद से बना क्लींजर फायदेमंद होता है। (शहद के फायदे)
- मेकअप रिमूव करने के लिए भी आप इस क्लींजर का उपयोग कर सकती है।
- अगर आपकी स्किन ड्राई रहती है तो इस क्लींजर के इस्तेमाल से त्वचा में नमी बनी रहेगी।
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: शहद है त्वचा के लिए वरदान, यूं करें इस्तेमाल
हनी एक्सफोलिएंट
त्वचा को स्क्रब करना चाहिए। ऐसा करने से डेड स्किन हट जाती है और स्किन साफ हो जाती है। आप शहद की मदद से स्क्रब बना सकती हैं।
क्या चाहिए?
- दो भाग शहद
- एक भाग बेकिंग सोडा
क्या करें?
- एक बाउल में दो भाग शहद और एक भाग बेकिंग सोडा डालें।
- अब इसे अच्छे से मिलाएं।
- लीजिए बन गया आपका हनी एक्सफोलिएंट।
कैसे करें इस्तेमाल?
- इस पेस्ट को अपनी उंगलियों पर लें।
- अब इसे पूरे चेहरे पर लगाएं।
- आंखों के आस पास के एरिया पर लगाने से बचें।
- अब चेहरा धो लें।
शहद से बनाएं मास्क

क्या चाहिए?
- एक चम्मच शहद
- एक अंडे का पीला भाग
- एक चम्मचछाछ
क्या करें?
- सबसे पहले अंडे को फोड़कर इसका पीला भाग अलग कर लें।
- अब इसमें एक चम्मचशहद और एक चम्मच छाछ मिलाएं।
- सभी चीजों को मिक्स कर लें।
- लीजिए बन गया हनी मॉइस्चराइजिंग मास्क।
कैसे करें इस्तेमाल?
- इस मास्क का उपयोग करने से पहले चेहरे को साफ कर लें।
- अब चेहरे पर मास्क लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें।
- करीब 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से फेस वॉश कर लें।
- इस मास्क को लगाने से आपकी त्वचा मॉइश्चराइज रहेगी।
हनी रिंस
अगर आपके बाल डल हो गए हैं तो आप शहद का उपयोग कर सकती हैं। शहद के इस्तेमाल से बालों में चमक आती है।
क्या चाहिए?
- एक बड़ा चमच शहद
- गुनगुना पानी
क्या करें?
- सबसे पहले पानी को गुनगुना कर लें।
- अब इसमें एक बड़ा चमच शहद मिलाएं।
- लीजिए तैयार है आपका शाइनी बालों के लिए हेयर रिंस।
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले अपने बालों को शैंपू से हेयर वॉश कर लें।
- अब इस पानी से अपनी बालों को धोएं।
- करीब एक घंटे बाद अपने बालों को दोबारा वॉश कर लें।
- ऐसा करने से आपके बालों में शाइन आने लगेगी।
- इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।