घर में बना यह Hair Tonic बालों को बना सकता है घना, लंबा और मजबूत

टीवी एक्‍ट्रेस जूही परमार द्वारा बताई गई इस हेयर केयर रेमेडी को आप भी ट्राई करके देख सकती हैं। 
Updated:- 2022-12-19, 17:31 IST
argan oil hair serum at home in hindi me

चेहरे के साथ-साथ बालों की खूबसूरती को लेकर भी हम सभी काफी एलर्ट रहते हैं। मगर आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी के कारण हम अपना बिल्‍कुल भी ध्‍यान नहीं रख पाते हैं। ऐसे में बालों की देखभाल करना और भी ज्‍यादा मुश्किल हो जाता है।

जाहिर है, बालों की अगर उचित देखभाल न की जाए तो वह टूटने और झड़ने लग जाते हैं। बाजार में ढेरों हेयर केयर प्रोडक्‍ट्स आते हैं, जो आपके बालों की सेहत को कुछ हद तक तो फायदा पहुंचा सकते हैं, मगर आप इन प्रोडक्‍ट्स का जैसे ही इस्‍तेमाल करना बंद करती हैं, वैसे ही आपके बाल दोबार खराब होना शुरू हो जाते हैं।

ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्‍खों को आजमा कर देख सकती हैं, जो आपके बालों को न केवल मजबूत बनाएंगे बल्कि उन्‍हें घना और लंबा भी करेंगे। ऐसा ही एक नुस्‍खा टीवी एक्‍ट्रेस जूही परमार ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर बताया है।

इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों के मौसम में क्‍या आपको भी करना पड़ता है बालों से जुड़ी इन समस्याओं का सामना? एक्‍सपर्ट से जानें उपाय

amazing beetroot hacks in hindi tips

सामग्री

  • 1 कटा हुआ चुकंदर
  • 1 बड़ा चम्‍मच एलोवेरा जेल
  • 1 कप पानी
  • 1 बड़ा चम्‍मच गुलाब जल

विधि

सबसे पहले चुकंदर को पानी में डाल कर उबाल लें। फिर इस पानी को छान कर ठंडा कर लें। इसके बाद आप इस पानी में गुलाब जल, एलोवेरा जेल आदि मिलाएं। इस मिश्रण को स्‍प्रे बॉटल में डालें और फिर बालों की जड़ पर लगाएं। बालों की जड़ में इस होममेड हेयर टॉनिक को लगाने के बाद स्‍कैल्‍प की मसाज करें। यदि आप नियमित रूप से ऐसा करती हैं तो आपको बहुत जल्‍द ही अच्‍छे रिजल्‍ट्स देखने को मिलेंगे।

henna onion peel for black hair tips

बालों के लिए चुकंदर के फायदे

  • चुकंदर में विटामिन-ए होता है। इससे बाल मजबूत होते हैं और उनमें एक अनोखी शाइन आती है। इतना ही नहीं इससे हेयर क्‍यूटिकल्‍स की सेहत अच्‍छी हो जाती है, जिससे बालों की री-ग्रोथ होती है।
  • अगर आप बीटरूट हेयर टॉनिक का नियमित इस्‍तेमाल करती हैं, तो बालों के झड़ने की समस्‍या भी कम हो जाती है। खासतौर पर अगर आपके बाल फ्रिजी हैं और टूट रहे हैं, तो उसमें भी आपको फायदा होता है1
  • बीटरूट हेयर टॉनिक को स्‍कैल्‍प पर लगाकर लाइट मसाज करें। इससे ब्‍लड सर्कुलेशन भी अच्‍छा होता है, जिससे बालों की ग्रोथ अच्‍छी होती है और बाज जड़ से मजबूत होते हैं।
  • चुकंदर का पानी हेयर फॉलिकल्‍स को नरिश करता है और इससे बेहतर क्‍वलिटी की बालों की ग्रोथ होती है।

इसे जरूर पढ़ें- बालों को घना बनाने के लिए इस्तेमाल करें ये 2 चीजें

कब लगाएं ये हेयर टॉनिक?

इस हेयर टॉनिक को आप रात में बालों में लगा कर ओवरनाइट छोड़ सकती हैं। मगर आप इसे रोज लगाने के स्‍थान पर हफ्ते में 2 से 3 बार ही लगाएं क्‍योंकि इसे लगाने के बाद आपको दूसरे दिन बाल वॉश करने की जरूर पड़ सकती है। खासतौर पर आपकी स्‍कैल्‍प ऑयली है, तो आपको इसे ओवरनाइट लगाकर नहीं सोना है। आप इस मिश्रण को हेयर वॉश से पहले बालों में 1 घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर बालों को वॉश कर दें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।