Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:22 AM IST

बरसात में चिपचिपे बाल बनेगे सिल्की और चमकदार, निम्बू के साथ मिलाने होंगे ये 2 तेल

आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में  बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने बालों को खूबसूरत, घना और मजबूत बना सकती हैं। 
Updated:- 2025-08-11, 16:03 IST
image

बरसात के मौसम में स्किन और बालों से जुड़ी परेशानी होने लगती हैं।  ऐसे में अगर आप भी बरसात के मौसम में चिपचिपे बालों से परेशान हो रही हैं और अपने बालों को सिल्की और खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास कर रही हैं, तो आपके लिए यह खबर ख़ास हो सकती हैं।  आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में  बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने बालों को खूबसूरत, घना और मजबूत बना सकती हैं। 

बरसात में बालों कि केयर

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि बारिश के मौसम में बालों का चिपचिपा होना एक आम समस्या है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान होने लगती है। अगर आपके बाल भी बरसात के मौसम में रुखे और बेजान होने लगे हैं, तो अब आप घर पर रहकर नींबू का इस्तेमाल कर अपने बालों को सुन्दर बना सकती हैं।  इसके लिए आपको एक खास तेल तैयार करना होगा। इस तेल को घर पर बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी।  जैसे -

2 - 2025-08-11T154523.147

घर पर खास तेल तैयार करने के लिए सामग्री -

  • नारियल तेल
  • जैतून का तेल
  • निम्बू

घर पर खास तेल तैयार करने का तरीका -

बरसात के मौसम में अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए आप एक कटोरी में नारियल तेल और जैतून का तेल निकाल लें।  

इसके बाद आप इन तेल को कम आंच पर गुनगुना कर लें। ध्यान रहे आपको इस तेल को ज्यादा गर्म नहीं करना है।  

अब इस तेल वाली कटोरी को थोड़ा ठंडा होने दें, उसके बाद इसमें कुछ बून्द निम्बू के रास की ऐड कर दें।  

यह भी पढ़ें:   घर पर तैयार करें बालों को मजबूत बनाने वाला हेयर ऑयल, झड़ने की समस्या भी होगी कम

अब इस तेल की मसाज आप अपने बालों पर कर सकती हैं। आप इस तेल का इस्तेमाल रात में सोने से पहले कर सकती हैं।  

इससे आपके बाल चिपचिपे नहीं होंगे और यह आपके बालों को सुन्दर बनाने में मदद करेगा।

इस तेल को अपने बालों पर कम से कम 30-40 मिनट तक लगा रहने दें, उसके बाद आप हेयर वाश कर सकती हैं।

1 - 2025-08-11T154525.056 

हेयर वॉश करने के लिए आप माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे शैम्पू बालों को सिल्की बनाने में मदद करेंगे।  

इस तेल को आप हर एक दिन छोड़कर अपने बालों पर लगा सकती हैं।  इससे आपके बाल खूबसूरत बनेंगे।  

यह भी पढ़ें:   घर पर तैयार करें चेहरे की मसाज करने का तेल, कैस्टर और टी ट्री ऑयल का ऐसे करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - nykaafashion/smarsjewelry/gehnaindia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।