बालों को घना बनाने के लिए इस्तेमाल करें ये 2 चीजें

बालों का सही तरह से ख्याल रखा जाना बेहद जरूरी होता है और इसके लिए हम कई तरह के हेयर केयर रूटीन को भी फॉलो करते हैं। वहीं अक्सर आप और हम जैसे कई लोग बालों के पतले होने की समस्या से परेशान नजर आते हैं। इसका एकमात्र कारण बालों में करवाए जाने वाले तरह-तरह के ट्रीटमेंट हैं, जिसके कारण बाल डैमेज हो जाते हैं और टूटने लगते हैं।
साथ ही पतले भी हो जाते हैं। वहीं ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी जी का कहना है कि बालों को घना बनाने के लिए आपको नीम की पत्तियों और प्याज के रस का इस्तेमाल करना होगा। तो आइए जानते हैं कि के हैं नीम की पत्तियों और प्याज के रस के फायदे और कैसे करना है इसका इस्तेमाल।
प्याज के फायदे
- प्याज के रस में भरपूर मात्रा में सल्फर होता है, जो बालों को चमकदार और घना बनाने में मदद करता है।
- इसमें सल्फर मौजूद होने के कारण ये बालों को पतला होने से बचाता है।
- ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने के लिए भी प्याज बेहद फायदेमंद होता है। (लंबे बालों के लिए घरेलू नुस्खा)
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व बालों को नमी प्रदान करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें : एक्सपर्ट से जानें चेहरे से बाल हटाने का आसान उपाय
नीम के फायदे
- नीम की पत्तियों में भरपूर मात्रा में एंटी इंफ्लामेटरी तत्व होते हैं, जो बालों कि स्कैल्प में होने वाले किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचाता है।
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों की स्कैल्प के गंजेपन को खत्म करने के लिए बेहद लाभदायक होता है। (बालों को सुखाने का सही तरीका)
कैसे करें इस्तेमाल
- बालों को घना बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में नीम की पत्तियों को डाल कर पीस लें।
- इसके बाद आप इसमें प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें।
- अब इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इसके बाद आप इस पैक को बालों की स्कैल्प से लेकर लेंथ तक में लगा लें।
- आप चाहे तो इसे लगाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
- कम से कम 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
- अब आप बालों को शैम्पू और कंडीशनर की मदद से धो लें।
- बता दें कि आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में करीब 1 से 2 बार तक कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : फ्रिजी बालों के लिए आजमाएं घर में मौजूद ये चीजें
नोट - ध्यान रहें कि अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो आप पहले स्किन एक्सपर्ट की सलाह लीजिए, उसके बाद ही कोई भी हैक या घरेलू नुस्खा आजमाएं। साथ ही पैच टेस्ट करना बिल्कुल न भूलें और अगर आपको स्किन में जरा सी भी हलचल महसूस हो तो इस नुस्खे को बिल्कुल न आजमाएं।
इसी के साथ अगर आपको हमारे बताई गई टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में कमेंट कर हमें अपनी राय जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।