महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई प्रयास करती है। कुछ महिलाएं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू उपाय भी आजमाती है। ऐसे में अगर आप भी गर्मी के मौसम में अपनी स्किन को स्वस्थ और स्मूथ रखना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से कुछ ऐसी होम रेमेडीज बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप गर्मी के मौसम में स्मूथ स्किन पा सकती हैं। आइए जानते हैं इन होम रेमेडीज के बारे में।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में रैशेज, पिंपल्स और इरिटेशन जैसी परेशानियां होना एक आम समस्या है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर एक खास फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इस होममेड फेस पैक को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।
फेस पैक बनाने का तरीका
घर पर फेस पैक बनाने का तरीका बहुत आसान है, आप इस खास फेस पैक को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कंटेनर में दही निकालना है, इस दही में थोड़ा शहद और एलोवेरा जेल मिक्स कर ले। जब एलोवेरा जेल, दही और शहद अच्छी तरह मिल जाए, तब आप इसमें चावल के पानी को मिला सकती हैं।
यह भी पढ़ें:Besan Face Pack: आप भी इस्तेमाल करती हैं बेसन से बना फेस पैक, तो इस एक चीज को जरूर करें शामिल
इन बातों का रखें ध्यान
चावल का पानी बनाने के लिए आप रात भर चावल को पानी में भिगोकर रख दे। सुबह इसके पानी को अलग कर फेस पैक में इस्तेमाल कर ले। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर 25 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा कर रखें। ऐसा आप एक हफ्ते में दो बार कर सकती हैं। इससे आपको फर्क देखने को मिल सकता है।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें:दही से बना ये खास होममेड फेस पैक निखार सकता है आपकी खूबसूरती, जानें बनाने का तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों