Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:47 AM IST

Coconut Face Pack: समर सीजन में ग्लोइंग स्किन के लिए आजमाएं ये कोकोनट फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

Coconut Face Pack: अगर समर सीजन में आप भी स्किन प्रॉब्लम से परेशान हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं एक खास उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे कर आप राहत पा सकती हैं।
Updated:- 2025-04-28, 17:23 IST
image

अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई उपाय करती हैं, खास कर गर्मी के मौसम में आप स्किन की केयर पर बहुत ध्यान देती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको एक ऐसे खास घरेलु उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे कर आप अपनी खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। आइए जानते हैं इस घरेलु उपाय के बारे में।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

2 - 2025-04-28T160224.858

ब्यूटी एक्सपर्ट रेखा रानी ने बताया कि गर्मी के दिनों में स्किन से जुडी परेशानी होना एक आम समस्या है, लेकिन तेज और चिलचिलाती धुप की वजह से चेहरे पर होने वाली परेशानी ओर बड़ जाती हैं। ऐसे में आप घर पर रहकर चेहरे पर होने वाली परेशानी को कम कर सकती हैं। इसके लिए आप एक नारियल का इस्तेमाल कर एक खास फेस पैक तैयार कर सकती हैं।

घर बनाएं कोकोनट टोनर 

एक्सपर्ट ने आगे कहा कि नारियल आपकी स्किन के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह आपके चेहरे से स्किन प्रॉब्लम को कम कर त्वचा को हाइड्रेट करने में भी आपकी मदद कर सकता है। नारियल पानी का इस्तेमाल कर आप टोनर भी बना सकती हैं। इसके लिए आपको एक स्प्रे बॉटल में नारियल पानी लेना है, इस पानी में आप गिलीसरीन और गुलाब जल शामिल कर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें: Face Toner: चेहरे को रखना है हाइड्रेट, तो बनाएं एलोवेरा जेल टोनर

ऐसे बनाएं कोकोनट फेस पैक

यही नहीं आप नारियल की मदद से घर पर फेस पैक भी तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इस ख़ास फेस पैक को घर पर बनाने के लिए आप सबसे पहले नारियल के कुछ टुकड़े कर लें। इसके बाद मिक्सर या ग्राइंडर की मदद से इसे अच्छी तरह पीस लें। अब आप इस पेस्ट में थोड़ा चावल का आटा और गुलाब जल मिला दें

इन बातों का रखें ध्यान

1 - 2025-04-28T160227.324

इस पेस्ट को आप कम से कम 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाकर रखें। जब आपका चेहरा अच्छी तरह सुख जाए, तब आप इसे पानी की मदद से अच्छी तरह मालिश कर अपने चेहरे को धो सकती हैं। ऐसा आप एक हफ्ते में कम से कम 3 बार कर सकती हैं। इससे आपको काफी फायदा देखने को मिल सकता है।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें: नहाने के बाद फेस हो जाता है ड्राई? जानिए कैसे पाएं सॉफ्ट और हाइड्रेट स्किन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।