herzindagi
image

Besan Face Pack: आप भी इस्तेमाल करती हैं बेसन से बना फेस पैक, तो इस एक चीज को जरूर करें शामिल

Besan Face Pack: अगर आप भी घर पर बेसन से फेस पैक तैयार करती हैं, तो ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इस एक चीज को बेसन फेस पैक में जरूर शामिल करें। इससे आपके चेहरे पर फर्क देखने को मिल सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-05-06, 20:25 IST

हर लड़की चाहती है कि वह खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाएं। इसके लिए कुछ महिलाएं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। वहीं कुछ महिलाएं घरेलू उपाय आजमाती है। अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और इसके लिए घर पर बेसन से बना फेस पैक इस्तेमाल करती है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है।

आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे कि कैसे आप बेसन के फेस पैक में एक चीज शामिल कर अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं। आईए जानते हैं इस पर ब्यूटी एक्सपर्ट की क्या राय है।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

1 - 2025-05-01T172256.181

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्ष के मुताबिक चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए अधिकतर महिलाएं घर पर बेसन से फेस पैक तैयार करती है। लेकिन अगर आप इस फेस पैक में एक खास चीज शामिल नहीं करती हैं, तो अब आप उस चीज को शामिल कर सकती हैं। सबसे पहले बेसन फेस पैक बनाने के लिए आप एक कंटेनर में बेसन ले लीजिए। उसमें थोड़ा दही, हल्दी, एलोवेरा जेल और नींबू को डाल दीजिए।

नीम पाउडर का करें इस्तेमाल

इस खास फेस पैक में आप नीम पाउडर का भी इस्तेमाल जरूर करें। नीम पाउडर को बनाने के लिए आप नीम के पत्ते को धूप में सुखाकर मिक्सर में इसे पीसकर पाउडर तैयार कर सकती हैं। यह पाउडर आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इस पाउडर को फेस पैक में मिलने के बाद आप इस पेस्ट को अच्छी तरह मिक्स कर लें।

यह भी पढ़ें: दही से बना ये खास होममेड फेस पैक निखार सकता है आपकी खूबसूरती, जानें बनाने का तरीका

इन बातों का रखें ध्यान

2 - 2025-05-01T172257.747

अब आपका फेस पैक पूरी तरह तैयार है। आप इसे अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर रखें। 20 मिनट पूरे होने के बाद आप आप पानी से अपने चेहरे को धो सकती हैं। ऐसा आप एक हफ्ते में दो बार फेस पैक को चेहरे के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।इससे आपको असर देखने को मिल सकता है।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें: Coconut Face Pack: समर सीजन में ग्लोइंग स्किन के लिए आजमाएं ये कोकोनट फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।