Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:43 AM IST

दही से बना ये खास होममेड फेस पैक निखार सकता है आपकी खूबसूरती, जानें बनाने का तरीका

अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और गर्मी के मौसम में होने वाली प्रॉब्लम से बचना चाहती हैं, तो आप घर पर रहकर ये खास दही वाला फेस पैक बना सकती हैं।
Updated:- 2025-04-16, 16:30 IST
image

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे पर होने वाली दिक्कतों को लेकर काफी परेशान रहती है। गर्मी के मौसम में गर्म हवाएं और चिलचिलाती धूप आपके चेहरे की स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे बचने के लिए अगर आप भी कई प्रयास करती है, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर रहकर आसानी से बना सकती हैं। आईए जानते हैं इसे बनाने का सही तरीका क्या है।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय 

2 - 2025-04-16T150234.140

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अगर आप भी अपने चेहरे को गर्मी के मौसम में स्वस्थ रखना चाहती हैं और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप दही की मदद से घर पर रहकर एक खास फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी। जैसे-

सामग्री -

1. दही

2. हल्दी

3. चावल का आटा

4. खीरे का जूस

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips For Women: चेहरे पर न करें इन चीजों का इस्तेमाल, हो सकती है ये स्किन प्रॉब्लम

सामग्री बनाने का तरीका -

घर पर रहकर दही से फेस पैक बनाने के लिए आपको एक कंटेनर में तीन से चार चम्मच दही लेना है। इसके बाद आप इसमें चुटकी भर हल्दी और खीरे का जूस मिला दें। अब आप इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें, फिर इसमें थोड़ा सा चावल का आटा मिक्स करें। इसे अच्छी तरह पेस्ट बना ले। अब आप इस पेस्ट को थोड़ी देर ढक कर रखें और फिर अपने चेहरे पर 20 से 25 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें।

इन बातों का रखें ध्यान

1 - 2025-04-16T150235.880

जब यह फेस पैक अच्छे तरीके से सुख जाए, तो फिर हाथों में हल्का दूध लेकर अपने चेहरे की मसाज करें। थोड़ी देर के बाद आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। आपको इस फेस पर का हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल करना है। ऐसा करने से गर्मी के मौसम में होने वाली स्किन प्रॉब्लम से आपको राहत मिल सकती है। जब भी आप इस फेस पैक का इस्तेमाल करें, तो पहले अपने चेहरे को धोकर अच्छी तरह सुख ले। उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करना सही होगा। 

यह भी पढ़ें: गर्मी के दिनों में मॉइश्चराइजर की जगह चेहरे पर लगाएं ये चीजें, नहीं होगी स्किन प्रॉब्लम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।