त्वचा की जलन को कम करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

गलत ब्यूटी प्रोडक्ट्स और साइड इफेक्ट्स के कारण त्वचा पर जलन होने लगती है। अगर समय रहते ही इस समस्या से निजात नहीं पाया गया, तो बात डॉक्टर से ट्रीटमेंट लेने तक पहुंच जाती है। 
Updated:- 2023-02-27, 14:54 IST
what to do for skin irritation relief

आप अपनी त्वचा का कितना भी ध्यान रख लें, किसी न किसी कारण से स्किन पर जलन और खुजली होने लगती है। इस समस्या को कम करने के लिए बाजार में कई क्रीम मौजूद हैं, लेकिन आप चाहें तो नेचुरल तरीके से इस परेशानी को कम कर सकती हैं। हमारे किचन में कई चीजें मौजूद हैं , जो एंटीसेप्टिक का काम करती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं त्वचा में हो रही जलन और खुजली के लिए घरेलू उपाय तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

एलोवेरा जेल

how to use aloevera gel for skin irritation relief
एलोवेरा जेल त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है। इसलिए मार्केट में एलोवेरा जेल से बने कई ब्यूटी और हेयर केयर प्रोडक्ट्स मिलते हैं। आप त्वचा में हो रही जलन और खुजली के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकती हैं।

क्या चाहिए

  • शुद्ध एलोवेरा जेल

क्या करें?

  • त्वचा की जलन को कम करने के लिए आपको फ्रेश एलोवेरा जेल चाहिए होगा।
  • पौधे में से जेल निकाल लें।
  • आप चाहें तो बाजार से भी एलोवेरा जेल खरीद सकती हैं।
  • अब अपने हाथों को अच्छे से धो लें।
  • अब जेल को त्वचा पर लगाएं।
  • ऐसा आपको तब तक करना है जब तक कि स्किन हील न हो जाए। यानी आपको दिन में 3-4 बार इसका उपयोग करना होगा।

एलोवेरा जेल ही क्यों?

  • एलोवेरा जेल एंटीसेप्टिक होता है। इसलिए इसका उपयोग त्वचा से जुड़ी परेशानियों से निजात पाने के लिए किया जाता है।
  • एलोवेरा जेल ठंडा होता है। इसके उपयोग से जलन कम होती है। (एलोवेरा जेल के फायदे)

नीम की पत्तियां

how to use neem  for skin irritation relief
नीम के डंडे से दांत साफ किया जाता था। यही नहीं इसका उपयोग त्वचा को साफ करने के लिए भी किया जाता है।

क्या चाहिए?

  • एक-दो मुट्ठी नीम की पत्तियां
  • पानी

क्या करें?

  • एक दो मुट्ठी नीम की पत्तियां लें।
  • अब इसे आधे पतीले पानी में डालकर 2-3 मिनट तक उबाल लें।
  • अगर आपकी स्किन पर जलन या इरिटेशन हो रही है तो आप इस पानी से नहा सकती हैं।
  • इसके अलावा आप नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर इसे प्रभावित जगह पर लगाने से भी समस्या कम हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें:इन 5 कारणों से होते हैं स्किन रैशेज, कुछ ऐसे पाएं इनसे निजात

नीम ही क्यों?

  • नीम का इस्तेमाल सालों से किया जाता आ रहा है। यह त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नीम में एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं जो त्वचा संबंधी समस्याएंजैसेखुजली और जलन को कम करता है।
  • चेहरे पर नीम लगाने से एक्ने और पिंपल भी कम होते हैं।

इसे भी पढ़ें:चेहरे के रैशेज कम करने के लिए अपनाएं ये 2 टिप्‍स, मिलेगी कुछ राहत

नारियल का तेल

how to use coconut oil for skin irritation relief
नारियल का तेल खाने के स्वाद को बढ़ाने से लेकर त्वचा की सुंदरता निखारने के लिए किया जाता है।

क्या चाहिए?

  • नारियल का तेल
  • रुई

क्या करें?

  • नारियल तेल में रुई को भिगो लें।
  • अब इसे अपनी त्वचा पर लगाएं।
  • तेल की कम से कम एक लेयर जरूर अप्लाई करें।
  • दिन में तीन बार त्वचा पर नारियल तेल लगाने से यह परेशानी कम हो जाएगी।

  • नारियल के तेल का उपयोग स्किन और हेयर केयर में किया जाता है। शुद्ध नारियल का तेल लगाने से त्वचा में हो रही जलन कम हो सकती है।
  • जलने के निशान को हल्का करने के लिए भी नारियल का तेल अच्छा उपाय है।
  • त्वचा में नारियल का तेल लगाने से ड्राई स्किन नम हो जाएगी।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।