शादी में जाने के लिए हम सभी अपने लुक के साथ मैचिंग ही हर चीज पहनना पसंद करते हैं। वहीं अपने लुक को स्टाइल करने के लिए हम हर-छोटी बड़ी चीज का ख्याल रखते हैं, लेकिन मेकअप की बारी आती है तो हम सभी बेहद कंफ्यूज हो जाते हैं।
जरूरी नहीं कि हर फंक्शन में जाने के लिए आप प्रोफेशनल की मदद लें, बल्कि आप खुद से भी हल्का-फुल्का मेकअप लुक क्रिएट कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं वेडिंग फंक्शन में जाते समय तैयार होने के लिए कुछ ऐसे मेकअप लुक्स जो खासकर बिगिनर्स के लिए हैं। साथ ही बताएंगे इन मेकअप लुक्स से जुड़े कुछ खास और आसान टिप्स।
ग्लिटर मेकअप लुक
- वेडिंग लुक में अक्सर ग्लिटरी आई मेकअप को काफी पसंद किया जाता है।
- वहीं इसके लिए आप कोशिश करें कि बारीक शिमर पार्टिकल्स वाले ग्लिटर ही चुनें।
- इन ग्लिटर को सही तरीके से आई लिड पर लगाने के लिए आप अपनी उंगलियों की टिप का इस्तेमाल करें।
- इस तरह के लुक के साथ आप लिप्स को मैट ही रखें।
इसे भी पढ़ें:फेस फीचर्स को लिफ्ट करने के लिए इन आसान टिप्स की लें मदद, चेहरा दिखेगा फ्लॉलेस
विंग-आईलाइनर मेकअप लुक
- बोल्ड लुक पाना चाहती हैं तो रेट्रो स्टाइल मेकअप लुक यानी विंग-आईलाइनर लुक को क्रिएट कर सकती हैं।
- दिन की शादी में जा रही हैं तो लिप्स के लिए आप सोबर कलर को चुन सकती हैं।
- वहीं अगर आप नाइट वेडिंग लुक के लिए मेकअप करना चाहती हैं तो लिप्स के लिए डार्क शेड को चुनें।
इसे भी पढ़ें:बिना कॉस्मेटिक सर्जरी के मोटी नाक को पतला दिखाना चाहती हैं तो फॉलो करें ये मेकअप टिप्स
न्यूड मेकअप लुक
View this post on Instagram
- देखने में यह लुक काफी नेचुरल और सटल नजर आता है।
- न्यूड मेकअप लुक आजकल काफी पसंद किया जाने वाला लुक है।
- इस तरह के मेकअप लुक के लिए ज्यादातर पिंक या ब्राउन कलर पैलेट का इस्तेमाल किया जाता है।
- साथ ही इस तरह के लुक के लिए आप कम से कम प्रोडक्ट्स ही लें।
- चाहे तो बेस के लिए आप ड्युई प्राइमर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको बिगिनर्स के लिए ये सिंपल वेडिंग मेकअप लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों