विंग्ड आईलाइनर से जुड़े ये हैक आएंगे आपके काम

परफेक्ट मेकअप लुक के लिए सही आई मेकअप होना जरूरी है। आई मेकअप में आईलाइनर बेहद मायने रखता है। इसलिए आंखों पर खास ध्यान दिया जाता है। आई मेकअप को खूबसूरत बनाने के लिए आईलाइनर के डिजाइन मायने रखते हैं।
क्या आपको भी आईलाइनर लगाना पसंद है। खासतौर पर विंग्ड आईलाइनर। विंग्ड आईलाइनर से आंखें बड़ी दिखती हैं और मेकअप भी उभर कर आता है। लेकिन इसे लगाने में आपको बेहद परेशानी आती है। कभी एक आंख में परफेक्ट शेप बन जाती है, लेकिन दूसरे में ऐसा नहीं होता है। आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ हैक्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से विंग्ड आईलाइनर लगा पाएंगी।
बिजनेस कार्ड आएगा काम
अगर आप बिजनेस कार्ड को फेंक देती हैं तो ऐसा करना बंद कर दें। यह बिजनेस कार्ड आपके बेहद काम आ सकता है। आप इसकी मदद परफेक्ट लाइनर लगा सकती हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले बिजनेस कार्ड पर पेसिंल की मदद से विंग्ड आईलाइनर का शेप बना लें।
- कैंची की मदद से इसे शेप में काट लें।
- अब इस कट आउट को आंखों के ऊपर लगाएं। (आईलाइनर से जुड़े हैक्स)
- अब आईलाइनर लगा लें।
- बिजनेस कार्ड की मदद से आपका आईलाइन एकदम सुंदर लगेगा।
इसे भी पढ़ें:इन 3 ट्रिक्स की मदद से लगाएं परफेक्ट विंग्ड आईलाइनर
स्वाइप कार्ड
इसे भी पढ़ें:परफेक्ट आई मेकअप के लिए इन आईलाइनर हैक्स का लें सहारा
कैसे करें इस्तेमाल?
- लोअर लैश पर स्वाइप कार्ड रखें।
- अब आईलाइनर का इस्तेमाल करें।
- आंखों के किनारे से शुरुआत करें।
- फिर आईलाइनर को शेप दें।
फॉर्क का करें उपयोग
खाने के अलावा भी आप फॉर्क का कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको विंग्ड आईनलाइनर लगाने में परेशानी आ रही है तो इस बार फॉर्क का सहारा लें। हालांकि, इसका इस्तेमाल करते वक्त बेहद सावधान रहें। थोड़ी सी भी लापरवाही के कारण आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
- फॉर्क को आंखों के किनारे पर रखें।
- अब साइड से विंग बनाएं।
- आईलाइनर की मदद से आंखों पर पतली सी एक लेयर बनाएं।
- अब इसे किनारे से कनेक्ट कर लें।
- लीजिए लग गया आपका विंग्ड आईलाइनर।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।