सावन में सजाएं अपने पैर, लगाएं आलता के ये खूबसूरत डिजाइंस

सावन में महिलाओं को अच्छे से तैयार होकर रहना काफी पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह त्योहारों का महीना कहा जाता है। इस महीने को खास बनाने के लिए आप पैरों में आलता भी लगा सकती हैं।
image

सावन का महीना बेहद खास होता है। बारिश के साथ-साथ ठंडी-ठंडी हवाएं इस मौसम में चलती है। वहीं यह महीना त्योहारों का होता है। इसलिए महिलाएं इस महीने में श्रृंगार करके तैयार होती हैं, ताकि अपनी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा सके। साथ ही, अपने पति को खुश कर सके। आप भी अपने पति को खुश करने के लिए श्रृंगार कर सकती हैं। पैरों में आलता लगा सकती हैं। सुंदर पैर आपको काफी अच्छे लगेंगे। साथ ही, आप अलग तरह के डिजाइन वाले आलता डिजाइन(Alta Design) को लगा पाएंगी।

आलता लगाकर पैरों की बढ़ाएं रौनक

आप भी सावन के महीने में आलता लगाकर अपने पैरों की रौनक को दोगुना कर सकती हैं। इससे पैर भी सुंदर नजर आएंगे। साथ ही, आपको अलग-अलग तरह के डिजाइन पता चल जाएंगे। जिसे लगाने के बाद आपके पैर सुंदर लगेंगे।

गोल टिक्की डिजाइन वाला आलता

आप पैरों में सिंपल लेकिन सबसे ज्यादा लगाने वाले आलता डिजाइन गोल टिक्की (Gol Tikki Alta Design) को लगा सकती हैं। इस तरह के आलता डिजाइन लगने के बाद अच्छे लगेंगे। इसमें आपको अपने पैरों में आलता लगाना है। इसके बाद ऊपर की तरफ गोल टिक्की का डिजाइन क्रिएट करा सकती हैं। इससे आपके पैर सुंदर नजर आएंगे।

1.

फ्लावर डिजाइन वाला आलता

सावन में पैरों की रौनक को दोगुना करने के लिए आप फ्लावर डिजाइन वाले आलता को लगा सकती हैं। इस तरह के आलता डिजाइंस आसानी से बन जाते हैं। आपको अपनी एडी औऱ पंजे के पास आलता डिजाइन लगाना है। इसके बाद बीच के हिस्से में आपको सिंपल डिजाइन वाला फ्लावर क्रिएट (Flower Alta Design) करना है। इससे आपके पैर सुंदर नजर आएंगे।

Flower design alta (2)

उंगलियों पर लगाएं आलता

अगर आपको पूरे पूर पर आलता नहीं लगाना है, तो ऐसे में आप उंगलियों पर आलता लगाकर इसे भर सकते हैं। इस तरह से आलता लगाने से आपके पैरों की रौनक दोगुनी हो जाएगी। साथ ही, आपके पैर अच्छे नजर आएंगे। इसके पीछे आप मेहंदी से डिजाइन बना सकती हैं।

Simple alta (2)

इसे भी पढ़ें: Alta Design: सेलेब्स की तरह आप भी हाथों में लगाएं ये हाफ और फूल मून आलता, देखें डिजाइंस

पैरों में लगाएं भरे डिजाइन वाला आलता

आप पैरों की रौनक बढ़ाने के लिए भरे डिजाइन वाला आलता लगा सकती हैं। इसके लिए आपको रंग को अपने पंजे और पैर ने नीचे वाले हिस्से में भरना है। इसके बाद ऊपर की तरफ आपको जिक जैक वाले डिजाइन को क्रिएट करना है। इसे बनाने से आपके पैर अच्छे लगेंगे।

Alta for feet

इस बार ट्राई करें ये आलता डिजाइंस। इससे आपके पैर सुंदर नजर आएंगे। साथ ही, आपको सावन में पैरों को सजाने का मौका मिल जाएगा। आप इसे मेहंदी डिजाइंस की जगह पर लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: मेहंदी से नहीं आलता की इन 5 डिजाइंस से पैरों की सुंदरता में लगाएं चार-चांद

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram/ Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP