करवा चौथ का त्योहार हर साल महिलाएं बड़ी धूमधाम से मनाती हैं। इस त्योहोर पर महिलाएं अपने पति के लिए सिर से लेकर पांव तक सोलह श्रृंगार करती हैं। आमतौर पर करवा चौथ पर मेहंदी लगाने का ट्रेंड है, इसलिए महिलाएं हाथ और पैर दोनों में ही मेहंदी लगताी हैं। हालांकि, आलता से भी कई धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। कई बार तो मेहंदी के ऊपर से ही केवल रीति-रिवाज को पूरा करने के लिए महिलाएं आलता से रेखाएं खींच लेती हैं। लेकिन मेहंदी की जगह आप पैरों में आलता की खूबसूरत डिजाइंस भी लगा सकती हैं। इसके लिए आप लेख को पूरा पढ़ें। आज हम आपको बताएंगे कि पैरों में गोल टिक्की डिजाइंस कैसे लगा सकती हैं।
ये डिजाइंस पैरों की सुंदरता को चार-चांद लगाने का काम करती हैं। आज हम आपको गोल टिक्की आलता के कुछ बेहतरीन डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं।
बड़ी गोल टिक्की आलता की डिजाइंस बहुत ही आकर्षक और खूबसूरत लगती है। यह बहुत ही पारंपरिक डिजाइंस हैं। आप इनमें कुछ बदलाव या क्रिएटिव करना चाहती हैं, तो आपको बड़ी गोल टिक्की के साथ ही बॉर्डर या जाल डिजाइन बनानी चाहिए। इससेपैरों की सुंदरता को और भी निखारा जा सकता है। इस डिजाइन को लगाने में कोई खास कठिनाई नहीं होती और इसे अपने पैरों पर आसानी से बनाया जा सकता है। बड़ी गोल टिक्कियों का रंग गहरा लाल कर देने पर आपके पैर और भी ज्यादा आकर्षक लगते हैं। इससे आपके पैरों की रौनक बढ़ जाती है।
गोल टिक्की के साथ बॉर्डर आलता डिजाइन एक क्लासिक विकल्प है, जो पारंपरिक और आधुनिकता का बेहतरीन मिश्रण प्रस्तुत करता है। इसमें गोल टिक्कियों को एक खूबसूरत बॉर्डर के साथ सजाया जाता है। यह डिजाइंस खासकर उन महिलाओं के लिए है, जो अपने पैरों को एक विशेष और आकर्षक लुक देना चाहती हैं। बॉर्डर का डिजाइन आप अलग-अलग आकारों और पैटर्न में बना सकती हैं। बेस्ट बात तो यह कि आप खुद ही अपने हाथों से ये डिजाइंस बन सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
गोल टिक्की बेल आलता डिजाइन पैरों पर बहुत ही ज्यादा मनमोहक लगती हैं। अगर आपकी आर्ट अच्छी है तो आप खुद ही इस तरह की आलता डिजाइन अपने पैरों पर लगा सकती हैं। आप गोल टिक्की बनाकर उसे इर्द-गिर्द महीन फूलों और कैरी की बेल बना सकती हैं। इसमें आप मेहंदी आर्ट की तरह ही लताएं और पराग निकाल सकती हैं। इससे आलता डिजाइन महीने के साथ ही घनी भी नजर आएगी। यह डिज़ाइन खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है, जो सादगी के साथ-साथ elegance भी चाहती हैं। इसके जरिए आप अपने पैरों को न केवल सजाती हैं, बल्कि अपने करवा चौथ के लुक में भी चार-चांद लगा देती हैं। इस डिजाइन को लगाने के लिए थोड़ी धैर्य की आवश्यकता हो सकती है, लेकिन परिणाम निश्चित रूप से सुंदर और आकर्षक होते हैं।
गोल टिक्की मंडला आलता डिजाइन भी आपके पैरों को खूबसूरत अंदाज दे सकती हैं। आपको बता दें कि भारतीय कला और संस्कृति में मंडला आर्ट को बहुत ही महत्व दिया गया है। दीवारों पर की जाने वाली इस आर्ट को आप हाथों और पैरों में मेहंदी और आलता से बना सकती हैं। इसके लिए आप गोल टिक्की बना कर कई चक्रों में सर्कल बनाएं और फिर गोलाई में अन्य छोटी-छोटी सजावटी डिजाइंस से उसे सजाएं। यह आलता डिजाइन आपको त्योहार पर को एक धार्मिक और आध्यात्मिक स्पर्श देने का काम करतीहै, जो करवा चौथ के अवसर पर बहुत मायने रखता है।
गोल टिक्की महीन आलता डिजाइन एक साधारण लेकिन अत्यंत सुंदर विकल्प है। इसमें छोटी गोल टिक्कियों का उपयोग किया जाता है, जो पैरों को सुंदरता प्रदान करती है। यह डिजाइन खासकर उन महिलाओं के लिए है, जो साधारण और फिर भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं। इसे लगाना बेहद सरल है और यइ लंबे समय तक पैरों में टिकी भी रहती है। महीन डिजाइन के कारण, यह हर प्रकार के आउटफिट के साथ अच्छी भी लगती है।
करवा चौथ पर अपने पैरों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए इन गोल टिक्की आलता डिजाइन का चुनाव करें। ये डिजाइंस न केवल आपके पैरों को खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि आपके पूरे लुक में भी निखार लाते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।