शादी का सीजन चल रहा है, ऐसे में हर किसी के घर में मेहंदी का फंक्शन रखा जाता है। इस फंक्शन में कई सारे लोग शामिल होते हैं। हाथों में मेहंदी लगाते हैं। लेकिन कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जो मेहंदी लगाने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। इसमें कई सारी दुल्हन भी होती है, जिन्हें कुछ खास मेहंदी लगवाना पसंद नहीं होता है। ऐसे में वो आलता लगाना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। सेलिब्रिटी भी अपनी शादी में आलता लगाते हुए नजर आ रहे हैं। आप भी उनकी तरह अलग-अलग डिजाइन वाले आलते को हाथों में लगा सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के डिजाइन अच्छे लगेंगे।
आप अपने हाथों में हाफ मून वाले आलता को लगा सकती हैं। इस तरह का आलता डिजाइन बनाने में काफी आसान होता है। हाल ही में इस तरह के आलता डिजाइन को अदिति राव हैदरी ने अपनी शादी में लगवाया था। आप भी इसे हाथों में लगा सकती हैं। इसके लिए आपको एक बोतल का ढक्कन लेना है। इसे आपको आलते में डुबाना है। इसके बाद इसके आधे हिस्से को हाथों में लगाएं। इसके बाद इयरबड से आउटलाइन अच्छे से क्रिएट करें। इस तरह के आपका हाफ मून डिजाइन बन जाता है। इस तरह के आलता डिजाइन से आपके हाथ अच्छे लगेंगे।
आप सोनाक्षी सिन्हा की तरह अपनी शादी के मौके पर फूल मून वाले आलता को भी लगा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन वाला आलता आपके घर के कुछ खास सदस्य भी लगा सकते हैं। इसके लिए इयरबड लेना है। इसे कलर में डीप करना है। फिर गोला बनाना है। इसे रंग से भरना है। इसके बाद इसकी सही तरीके से आउटलाइन करनी है। उंगलियों पर भी कलर लगाएं। इससे आपका आलता डिजाइन कंप्लीट हो जाएगा। लगने के बाद हाथ अच्छे नजर आएंगे। इसे बनाने में आपको सिर्फ 10 मिनट लगेंगे।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: Alta Designs For Bride: शादी पर मेहंदी की जगह लगा सकती हैं आलता, बनाएं ये डिजाइन
आप अगर फूल मून वाले आलता डिजाइन में कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप गोला बनाकर इसके पास फूल की पत्तियों का डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। इसके साथ उंगली पर फूल की पत्तियों वाला डिजाइन बना सकती हैं। इसमें डॉट लगाएं। इस तरह से आपके हाथों में बना डिजाइन अच्छा लगेगा। साथ ही, हाथ सुदंर नजर आएंगे। इसे आप हाथ के पीछे बनाएंगे तो ये ज्यादा अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Latest Alta Designs: पैरों पर आलता के ये डिजाइन लगेंगे बेहद खूबसूरत, देखें तस्वीरें
इस बार इन आलता डिजाइन को लगा सकती हैं। इससे आपको समय देकर मेहंदी लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।