जब भी कोई त्योहार या फंक्शन होता है, तो हम अक्सर हाथों और पैरों में मेहंदी लगाते हैं। लेकिन कई बार हमें मेहंदी लगाने का समय नहीं मिलता। इसकी वजह से हम पैरों को ऐसे ही छोड़ देते हैं। लेकिन अब आपको पैरों को खाली छोड़ने की जरूरत नहीं है। आप अपने पैरों में आलता लगा सकती हैं। आलता लगाने से भी आपके पैर अच्छे नजर आएंगे। साथ ही, यह आप आसानी से लगा पाएंगी। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के आलता डिजाइंस को आप पैरों में लगा सकती हैं।
आप पैरों को सुंदर दिखाने के लिए लटकन वाले आलता को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के आलता को लगाने में आपको समय भी कम लगेगा। इसके लिए आपको आलता लेना है। फिर इसे ब्रश की मदद से लटकन वाला डिजाइन बनाना है। इसमें गोल डिजाइन बनाना है। फिर इसके आसपास लाइन खींचकर इसे कंप्लीट करना है। इसे लगाने से आपके आलता अच्छा लगेगा। इसे लगाने में 10 से 15 मिनट का समय लगेगा।
आप अपने पैरों को सुंदर दिखाने के लिए हंस को आलता डिजाइन में क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको पहले चारों तरफ लाइनें खींची जाएंगी। इसके बीच में हंस के डिजाइन को बनाया जाएगा। इसके आसपास घुमावदार डिजाइन को बनाएं। इसमें सफेद कलर को ऐड करें। इससे आपका आलता भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ अलग डिजाइन ट्राई करने को मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: मेहंदी से नहीं आलता की इन 5 डिजाइंस से पैरों की सुंदरता में लगाएं चार-चांद
आप सिंपल डिजाइन वाले डिजाइन को भी पैरों में क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए गोल टिक्की का डिजाइन बनाया जाएगा। इसमें आप चाहें तो आसपास बिंदू वाला डिजाइन बनाया जाएगा। साथ ही, उंगलियों पर कलर किया जाएगा। इससे आपके पैर अच्छे लगेंगे। इस तरह के आलता डिजाइंस को आप त्योहार या शादी में ट्राई कर सकती हैं। इससे पार अच्छे लगेंगे।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: Alta Design: सेलेब्स की तरह आप भी हाथों में लगाएं ये हाफ और फूल मून आलता, देखें डिजाइंस
आप पैरों में लगाने के लिए फोटो में नजर आने वाले आलता को क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपके पैर अच्छे लगेंगे। इसमें फूलों के डिजाइन के साथ डबल लेयर वाली लटकन का डिजाइन बनाया जाएगा। इसमें आप चाहें तो कलर कर सकती हैं या सिंपल छोड़ सकती हैं। उंगलियों में डार्क कलर को भरें। इससे आपके पैर अच्छे लगेंगे।
इस बार ट्राई करें ये आलता डिजाइंस। इससे आपके पैर भी अच्छे लगेंगे। साथ ही, आपको इसे लगाने के लिए अलग से समय निकालना नहीं पड़ेगा। इसे लगाने के बाद आपको मेहंदी डिजाइंस को लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Instagram, sona_art_28
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।