Mehndi Designs for Chhath Puja: समय बचाने के लिए केवल 5 मिनट में लग जाएंगे मेहंदी के ये आसान डिजाइंस

Easy Mehndi Designs: कम समय में बढ़िया डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो हाथों के आकार के हिसाब से पैटर्न को चुनना चाहिए।

 
 minute easy mehndi design

Chhath Puja Mehndi Designs:हाथों पर मेहंदी को लगाना बेहद शुभ माना जाता है और इसके लिए आपको इन्टरनेट के जरिये न जाने कितने ही डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। वहीं इसे हर तीज-त्योहार पर लगाया जाता है। त्योहारों की बात करें तो छठ पूजा आने वाली है। इस मौके पर आप मेहंदी के कई डिजाइन को हाथों पर बना सकती हैं।

कई बार घर के कामकाज में लगे रहने के कारण हम मेहंदी लगवाने बाहर नहीं जा पाते हैं। तो चलिए आज हम आपको मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइंस दिखाने वाले हैं जिन्हें आप आसानी से केवल 5 मिनट में हाथों पर लगा सकती हैं और इनकी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

उंगलियों के लिए मेहंदी डिजाइन

easy mehndi for fingers

अगर आप मिनिमल डिजाइन की मेहंदी हाथों पर लगाना चाहती हैं तो इस तरह से केवल हाथों की उंगलियों पर मेहंदी के पैटर्न को बना सकती हैं। बता दें कि हाथों की उंगलियों पर आप लाइन के डिजाइन वाली मेहंदी लगा सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो डॉट-डॉट वाला मेहंदी डिजाइन भी उंगलियों पर बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Chhath Puja Mehndi Designs: केरी मेहंदी के ये आसान डिजाइंस बढ़ाएंगे आपके हाथों की शोभा

हाथफूल डिजाइन मेहंदी

hathfool easy mehndi

हाथों में ज्वेलरी या एक्सेसरीज को कैरी नहीं कर रही हैं तो इस तरह के अरेबिक स्टाइल मेहंदी के पैटर्न को हाथ फूल के डिजाइन की तरह बैक हैण्ड पर बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप बारीकी से मेहंदी लगायें ताकि एक-एक लकीर और डिजाइन खूबसूरती के साथ नजर आए।

कट आउट मेहंदी डिजाइन

cut out mehndi designs

मॉडर्न डिजाइन की मेहंदी का पैटर्न हाथों पर बनाना चाहती हैं तो फ्रंट और बैक हैण्ड पर इस तरह से फूल-पत्ती के कट आउट पैटर्न के मेहंदी डिजाइन को हाथों पर बना सकती हैं। आप चाहे तो उंगलियों पर भी इस तरह से मेहंदी लगा सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप घर में मौजूद चीजों जैसे चम्मच, कांटे और टूथपिक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:चौड़े हाथों के लिए केरी मेहंदी के ये नए और आसान डिजाइंस हैं बेहद खास

बेल मेहंदी डिजाइन

bel mehndi design

बेल मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो इस तरीके से चौड़े डिजाइन का भरा-भरा मेहंदी का डिजाइन हाथों पर बना सकती हैं। इस तरह के मेहंदी के डिजाइन को बनाने के लिए आप इअरबड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। पत्तियों के साथ आप फूल के डिजाइन भी बना सकती हैं।

अगर आपको 5 मिनट में लगने वाले मेहंदी के ये आसान डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP