Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:41 PM IST

Hartalika Teej 2023: चौड़े हाथों के लिए केरी मेहंदी के ये नए और आसान डिजाइंस हैं बेहद खास

हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए आपको इनके आकार के हिसाब से मेहंदी का डिजाइन चुनना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप किसी मेहंदी एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकती हैं।
Updated:- 2023-09-18, 17:48 IST
simple keri mehndi designs for broad hands in hindi

Keri Mehndi Designs: मेहंदी लगाने के लिए किसी खास मौके का इंतजार किया जाता है। मेहंदी के कई डिजाइन आपको देखने को मिल जाएंगे, लेकिन हाथों के आकार को ध्यान में रखते हुए डिजाइन को चुनना बेहद जरूरी होता है। वहीं डिजाइन की बात करें तो इनमें केरी डिजाइन को काफी पसंद किया जाता है।

हर तीज-त्यौहार के मौके पर मेहंदी को हाथों और पैरों पर लगाया जाता है। बात अगर चौड़े हाथों की करें तो अक्सर चौड़े हाथों के लिए मेहंदी का डिजाइन चुनना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं केरी मेहंदी के कुछ आकर्षक डिजाइंस जो खासकर चौड़े हाथों के लिए बेस्ट रहेंगे। साथ ही बताएंगे इनसे जुड़ी कुछ टिप्स।

मेहंदी डिजाइन 1

keri mehndi design

केरी मेहंदी को कई तरीके से आप कस्टमाइज करके हाथों पर लगा सकती हैं। बता दें कि हाथों में आप केरी डिजाइन बनाकर आस-पास और डिजाइन के अंदर की तरफ जाल डिजाइन बना सकती हैं। वहीं जाल को आप खाली न छोड़े और इसमें डॉट-डॉट कर मेहंदी से डिजाइन बना लें।

 इसे भी पढ़ें : छोटी उंगलियों पर खूब जचेंगे बेल मेहंदी के ये आसान डिजाइंस

मेहंदी डिजाइन 2

keri mehndi design

डबल बेल मेहंदी डिजाइन देखने में बेहद मॉडर्न लुक देने में मदद करता है। इस तरह का पैटर्न खासकर युवा पीढ़ी या कम उम्र की लड़कियां पसंद करती हैं। आप चाहे तो 2 से ज्यादा बेल के डिजाइन भी बना सकती हैं। वहीं इसे आकर्षक बनाने के लिए डार्क कलर की मेहंदी से आउटलाइन भी कर सकती हैं।

मेहंदी डिजाइन 3

keri mehndi design

भरे हाथों वाली मेहंदी हम सभी को काफी पसंद आती है। वहीं चौड़े हाथों पर आप केरी मेहंदी लगाते समय डिजाइन को पतला बनाएं ताकि आपके हाथों पर बना एक-एक डिजाइन खिलकर नजर आए और हाथों की शोभा बढ़ाने में मदद करें। वहीं इसके लिए आप जाल से लेकर फूल-पत्ती डिजाइन बना सकती हैं।

  इसे भी पढ़ें : पैरों की उंगलियों पर खूब जचेंगे मेहंदी के ये डिजाइंस

मेहंदी डिजाइन 4

keri mehndi design

बेल डिजाइन की मेहंदी को काफी पसंद किया जाता है। खासकर मिनिमल डिजाइन की मेहंदी लगाने वालों को ओस तरह का डिजाइन आसानी से पसंद आ जाता है। वहीं केरी डिजाइन के साथ आप बड़े-बड़े फूल बना सकती हैं। ऐसा करने से आपके हाथों का लुक बेहद खूबसूरत नजर आएगा। इसके अलावा चाहे तो फूलों के अंदर शेडिंग कर सकती हैं।

 

 

अगर आपको चौड़े हाथों के लिए केरी मेहंदी के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

 

Image Credit : Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।