Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:12 PM IST

Mehndi Designs: चौड़े हाथों पर खूब जचेंगे अरेबिक मेहंदी के ये नए डिजाइंस

मेहंदी के डिजाइन के लिए आपको लेटेस्ट फैशन ट्रेंड के साथ-साथ अपने हाथों के आकार का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए आप मेहंदी एक्सपर्ट की सलाह ले सकती हैं।
Updated:- 2023-09-13, 19:45 IST
arabic mehndi design for broad hands hindi

Easy Mehndi Designs: हर तीज-त्यौहार के मौके पर मेहंदी को हाथों और पैरों पर लगाई जाती है। वहीं इसे लगाने के लिए किसी खास मौके का इंतजार किया जाता है। इसके कई डिजाइन आपको देखने को मिल जाएंगे, लेकिन हाथों के आकार को ध्यान में रखते हुए डिजाइन को चुनना बेहद जरूरी होता है। 

आजकल अरेबिक डिजाइन की मेहंदी को काफी पसंद किया जाता है। बात अगर चौड़े हाथों की करें तो अक्सर चौड़े हाथों के लिए मेहंदी का डिजाइन चुनना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं अरेबिक डिजाइन की मेहंदी के कुछ आकर्षक डिजाइंस जो खासकर चौड़े हाथों के लिए बेस्ट रहेंगे। साथ ही बताएंगे इनसे जुड़ी कुछ टिप्स।

हाथ फूल डिजाइन अरेबिक मेहंदी  (Simple Mehndi Design)

Simple Mehndi Design

अगर आप मॉडर्न लुक वाले मेहंदी डिजाइन को हाथों पर बनाना चाहती हैं तो इस तरह का हाथ फूल मेहंदी डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप इअरबड्स और टूथपिक की मदद ले सकती हैं।  

  इसे भी पढ़ें : चौड़े हाथों के लिए केरी मेहंदी के ये नए और आसान डिजाइंस हैं बेहद खास

फुल हैण्ड अरेबिक डिजाइन मेहंदी (Arabic Mehndi Design)

Arabic Mehndi Design

भरे हाथों वाली मेहंदी हर तरह के फंक्शन पर लगाई जा सकती है। वहीं इसमें डिजाइन को बनाने के लिए आप बारीक नॉक की मेहंदी का चुनाव करें। इसमें आप केरी मेहंदी डिजाइन से लेकर जाल डिजाइन बना सकती हैं। 

बेल डिजाइन अरेबिक मेहंदी (5 Minute Mehndi Design)

 Minute Mehndi Design

बेल मेहंदी देखने में बेहद मॉडर्न लुक देने में मदद करती है। वहीं चौड़े हाथों पर डिजाइन बनाते समय आप छोटे पैटर्न के डिजाइन को बनाये। इसके लिए फूल-पत्ती और केरी डिजाइन को बना सकती हैं। मेहंदी लुक को आकर्षक बनाने के लिए डार्क कलर की मेहंदी से पहले आउटलाइन कर सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : पैरों की उंगलियों पर खूब जचेंगे मेहंदी के ये डिजाइंस

पीकॉक डिजाइन अरेबिक मेहंदी (Peacock Design Mehndi Design)

Peacock Design Mehndi Design

पीकॉक डिजाइन की मेहंदी देखने में बेहद खूबसूरत नजर आती है। वहीं इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप पहले एक से दो बार अभ्यास जरूर करें। इसे आप चूड़ी डिजाइन या ब्रेसलेट स्टाइल में भी हाथों पर लगा सकती हैं और अपने हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं।

 

 

अगर आपको चौड़े हाथों के लिए अरेबिक मेहंदी के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Credit : Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।